बारिश से धान की फसल को नुकसान, किसान चितित
पूर्णिया। लगातार हो रही बारिश के साथ तेज हवाओं ने प्रखंड क्षेत्र में लगी धान की फसल को व्य
पूर्णिया। लगातार हो रही बारिश के साथ तेज हवाओं ने प्रखंड क्षेत्र में लगी धान की फसल को व्यापक क्षति पहुंचाया है। खेतों में लगी धान की अपरिपक्व फसल को तेज हवा के झोंकों ने जमीन पर सुला दिया है तो खेतों में खड़ी धान की फसल में आए फूल को भी तहस-नहस कर दिया है। अब इसके उपजने की संभावना कम रह गई है।
इसके पहले मक्के के बाजार भाव ने किसानों को खून के आंसू रुलाया है। अब वहीं धान की लगी फसल को प्रकृति की मार से किसान हताश हैं। प्रखंड के कोहबारा, जगनी, गोकुलपुर, पोठिया रामपुर बिठनौली पश्चिम, बनभाग चुनापुर आदि पंचायतों में लगी धान की फसल को व्यापक नुकसान हुआ है। कोहबारा पंचायत के कोहबारा गांव के किसान मनिकांत झा बताते हैं कि दो एकड़ में धान की फसल लगाया था। 15-20 दिन में फसल की कटनी बाद तैयारी हो जाता परंतु लगातार हो रही बारिश के साथ तेज हवा ने धान की फसल को जमीन पर सुला दिया। अब धान में केवल खांक ही रहेगा। क्षेत्र के कई किसानों ने धान की फसल के व्यापक क्षति होने की जानकारी दी है। पीड़ित किसानों ने जिला प्रशासन से जांच बाद मुआवजे की मांग की है।