बुनियाद केंद्र के कर्मचारी काला बिल्ला लगाकर करेंगे काम
पूर्णिया। बिहार राज्य बुनियाद केंद्र कर्मचारी संघ की आम सभा की बैठक मंगलवार को ऑनलाइन अ
By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Sep 2020 07:49 PM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2020 07:49 PM (IST)
पूर्णिया। बिहार राज्य बुनियाद केंद्र कर्मचारी संघ की आम सभा की बैठक मंगलवार को ऑनलाइन आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ई. विनोद कुमार ने की। बैठक में 25 से अधिक जिला प्रतिनिधि और संघ के अधिकारी भी शामिल हुए। सभी सदस्यों ने बुनियाद कर्मियों को निर्धारित वेतनमान, नियमतिकरण और अन्य समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। कहा गया कि विभाग के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी समाज कल्याण के साथ ही मंत्री और मुख्यमंत्री तक लिखित रूप से बातों को पहुंचाया गया बावजूद अबतक कोई फैसला नहीं किया गया है। सभी इस बात पर सहमत हुए कि राज्य के 101 अनुमंडल स्तरीय बुनियाद केंद्रों के सभी कर्मी काला बिल्ला लगाकर विरोध-प्रदर्शन करते हुए कार्य किया जाए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें