बेरिया गांव के मृत धार को जीवित किया जाए
पूर्णिया। टीकापट्टी थाना क्षेत्र के बैरिया गांव से दक्षिण कोसी के मृत धार को जीवित किए जाने के
पूर्णिया। टीकापट्टी थाना क्षेत्र के बैरिया गांव से दक्षिण कोसी के मृत धार को जीवित किए जाने के लिए जिप अध्यक्ष क्रांति देवी ने उपविकास आयुक्त को पत्र लिखा है।
जिप अध्यक्ष ने कहा कि बैरिया गांव से दक्षिण के इलाके में सालोंभर जलजमाव रहता है। यह धार सरकारी है। अगर इस जगह को विकसित किया जाए तो इससे कई लाभ हो सकते हैं। इस जगह को एक बड़ा तालाब का रूप देकर इसके किनारे को ऊंचा कर विकसित किया जा सकता है। इससे एक तो इसके किनारे पर पौधारोपण कर पर्यावरण सुरक्षा को बढ़ावा दिया जा सकता है, वहीं छठ घाट के रूप में भी इसका उपयोग किया जा सकता है। इसके चारों ओर सड़क का निर्माण कर एक धरोहर के रूप में भी विकसित किया जा सकता है। यह मछली पालन का भी बहुत बड़ा केंद्र बन सकेगा। पूर्व की तरह यहां प्रवासी पक्षियों का यहां बसेरा भी होगा, जो कभी इस भौवा जंगल परिक्षेत्र में हुआ करता था। उन्होंने कहा कि इस जगह को अगर विकास के लिए मंजूरी मिल जाती है तब निश्चित ही यह क्षेत्र इस विधानसभा क्षेत्र ही नहीं, बल्कि जिले में यह अपने-आप में अपनी अलग पहचान बना सकेगा।