सेवानिवृत्त पर शिक्षक को दी गई विदाई
पूर्णिया। प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय महेंद्रपुर के सेवानिवृत्त शिक्षक उपेंद्र कुमार को विद्यालय पि
पूर्णिया। प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय महेंद्रपुर के सेवानिवृत्त शिक्षक उपेंद्र कुमार को विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों द्वारा सोमवार को भावभीनी विदाई दी गई। विदाई सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रखंड उप प्रमुख मीना देवी ने की। इस अवसर पर पूर्व मुखिया शिवानंद मंडल, सरपंच योगेंद्र रजवार ,उप सरपंच मदन लाल मंडल, भुनेश्वर यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव, शेषनाथ यादव ,देवानंद ठाकुर, वरिष्ठ नागरिक जागेश्वर प्रसाद यादव, सहित विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित थे। समारोह का संचालन कर रहे राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत प्रधानाध्यापक प्राण मोहन झा ने शिक्षक उपेंद्र कुमार के कार्यकाल का सराहना करते हुए उन्हें कर्तव्यनिष्ठ व्यवहार कुशल शिक्षक बताया। प्रधानाध्यापक ने कहा कि उपेंद्र बाबू का सभी शिक्षक अभिभावक के रूप में सम्मान करते थे, और बच्चों की बीच भी काफी लोकप्रिय थे। वहीं उपसरपंच मदन लाल मंडल ने सेवानिवृत्त शिक्षक उपेंद्र कुमार की दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।