एक दिन में रिकॉर्ड 6890 कोरोना जांच
पूर्णिया। जिले में कोरोना जांच की संख्या काफी बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग अब तक एक दिन में सोमव
By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Sep 2020 08:26 PM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 08:26 PM (IST)
पूर्णिया। जिले में कोरोना जांच की संख्या काफी बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग अब तक एक दिन में सोमवार को सबसे अधिक कोरोना टेस्ट किया है। सोमवार को 6890 लोगों की कोरोना जांच कर रिकॉर्ड बनाया। अब तक की यह सर्वोच्च संख्या है। इसमें रेपिड एंटीजन टेस्ट में 6 हजार 420 लोगों की जांच की गई। इसमें 91 लोग पॉजिटिव मिले हैं। 91 में 27 शहरी इलाके में जांच के दौरान पॉजिटिव मिले। इसके साथ ही आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए 296 लोगों का सैंपल लिया गया। ट्रुनेट मशीन के लिए 174 लोगों का सैंपल लिया गया। अब तक जिले में 2 लाख से अधिक लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। अब जिले में टोटल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 5501 और कुल सक्रिय मामले 607 हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें