रामबाग पुल के नीचे अज्ञात शव मिलने से सनसनी
पूर्णिया। सदर थाना क्षेत्र के रामबाग पुल के नीचे सोमवार की दोपहर पानी की धार में एक अज्ञात श्
By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Sep 2020 07:47 PM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 07:47 PM (IST)
पूर्णिया। सदर थाना क्षेत्र के रामबाग पुल के नीचे सोमवार की दोपहर पानी की धार में एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुल के नीचे शव फंसे होने की सूचना पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने शव होने की जानकारी थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे पानी से बाहर निकालकर पहचान की कोशिश की गई। लेकिन काफी खोजबीन करने के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। मामले में पुलिस ने बताया कि शव के शरीर पर जख्म का कोई निशान नहीं है। बताया कि नशे के हालत में कही पानी में गिरने और पानी की धार में बहकर आने की आशंका है। फिलहाल पहचान की कोशिश की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें