सुचारू आवागमन आज भी भौवा प्रबल के लोगों के लिए है सपना
पूर्णिया। प्रखंड के भौवा प्रबल पंचायत के लोग आज भी नेताओं एवं अधिकारियों के वादों के पूरा ह
पूर्णिया। प्रखंड के भौवा प्रबल पंचायत के लोग आज भी नेताओं एवं अधिकारियों के वादों के पूरा होने की आस देख रहे हैं। आज भी सुचारू आवागमन यहां के लोगों के लिए सपना बना हुआ है।
मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर दक्षिण भौवा प्रबल पंचायत है। यह दक्षिण से बिहार की शोक कही जाने वाली कोसी नदी, उत्तर से कारी कोशी से घिरा हुआ है। इस बार जून से ही भारी बारिश होने से खासकर बिद टोली एवं टोपड़ा गांव में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। आवागमन के रास्ते बंद हो गए हैं।
अब तक यहां आवागमन के लिए समुचित रूप से सडक, पुल, पुलिया भी नहीं बन पाए हैं। पहले तो चचरी पुल बन जाया करती थी परंतु अब इस योजना के बंद हो जाने से लोग परेशान हैं। 2017 से ही यहां के नाविकों के पैसे सरकार के यहां बाकी हैं, इसलिए कोई नाव देना नहीं चाहता है। बोचाही धार पर एक नाव जरूर है, परंतु वह भी बिना किसी मल्लाह के ही। अगर नाव चलाना नहीं आता है, तब पार उतरना मुश्किल है। अब तक नेताओं ने यहां के लोगों न जाने कितनी बार सुचारू आवागमन का वादा किया है लेकिन आज भी लोगों की हालत में सुधार नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब उन्हें नेताओं के वादे से विश्वास उठ गया है।