Move to Jagran APP

भारत स्काउट एंड गाइड के जिला सचिव बने नागेश्वर

पूर्णिया। भारत स्काउट एंड गाइड के जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें जिला सचिव के पद

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Sep 2020 07:47 PM (IST)Updated: Sun, 20 Sep 2020 07:47 PM (IST)
भारत स्काउट एंड गाइड के जिला सचिव बने नागेश्वर
भारत स्काउट एंड गाइड के जिला सचिव बने नागेश्वर

पूर्णिया। भारत स्काउट एंड गाइड के जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें जिला सचिव के पद पर उत्क्रमित उच्च विद्यालय सिधिया दीवानगंज के सहायक शिक्षक सह स्काउट मास्टर नागेश्वर प्रसाद नियुक्त किया गया। इसके पहले जिला सचिव अरुण कुमार त्यागपत्र को स्वीकार किया गया। अरुण ने काफी पहले आयुक्त सत्येंद्र कुमार सुमन को त्यागपत्र सौंपा था।

loksabha election banner

बैठक में पूर्व जिला सचिव अरुण कुमार ने अपने कार्यकाल का ब्योरा जिला कार्यकारिणी समिति के समक्ष रखा। इसकी समीक्षा जिला कार्यकारिणी के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने गई। सभी ने उनके कार्य की प्रशंसा की। जिला मुख्यालय आयुक्त ने समिति के सभी सदस्यों का स्वागत किया। उपाध्यक्ष ने नए जिला सचिव को शुभकामनाएं दी। कोषाध्यक्ष गोपाल चंद्र घोष ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यकारिणी की बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में भारत स्काउट एंड गाइड के उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, जिला कार्यकारिणी के मुख्यालय आयुक्त प्राण मोहन झा, राजा पृथ्वी चंद्र उच्च विद्यालय पूर्णिया सिटी के प्राचार्य अशोक कुमार यादव, संयुक्त सचिव मधुलिका कुमारी, राज्य प्रतिनिधि स्काउट प्रकाश मिश्र, राज्य प्रतिनिधि गाइड सुचित्रा कुमारी, कोषाध्यक्ष गोपाल चंद्र घोष, जिला स्काउट बुद्धिनाथ झा, कमल प्रसाद, जिला गाइडर के रूप में नूतन कुमारी तथा जिला संस्था के जिला संगठन आयुक्त दिवाकर कुमार उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.