नेपाल में बारिश से बढ़ा नदियों का जलस्तर
पूर्णिया। नेपाल के तराई क्षेत्र में एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश से यहां की नदियों का
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Sep 2020 07:25 PM (IST)Updated: Sun, 20 Sep 2020 07:25 PM (IST)
पूर्णिया। नेपाल के तराई क्षेत्र में एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश से यहां की नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। इससे एक बार फिर बाढ़ की आशंका से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।
नेपाल के तराई क्षेत्र में होने वाली बारिश से हर वर्ष प्रखंड क्षेत्र के लोग प्रभावित होते हैं। नेपाल से निकली नदियां परमान, बकरा, दास, कनकई एवं महानंदा का जलस्तर नेपाल में बारिश के बाद बढ़ जाता है। नदियों में जलस्तर बढ़ने से प्रखंड क्षेत्र के निचले इलाके में पानी फैलने लगा हैं। परमान नदी अब गैरियागांव, बीजलिया गांव, कदगवा, कोचका एवं बेलगच्छी गांव में कटाव कर रही है। यह क्षेत्र कृषि प्रधान क्षेत्र है। यहां के लोग खेती कर ही जीवन यापन करते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें