Move to Jagran APP

जयंती पर याद किए गए पूर्व सीएम जननायक कर्पूरी ठाकुर

स्थानीय अंबेडकर सेवा सदन पूर्णिया के सभागार में पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की 98 वीं जयंती बामसेफ भारत मुक्ति मोर्चा राष्ट्रीय मूलनिवासी संघ एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बम-भोला साहनी ने की।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 07:59 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 07:59 PM (IST)
जयंती पर याद किए गए पूर्व सीएम जननायक कर्पूरी ठाकुर
जयंती पर याद किए गए पूर्व सीएम जननायक कर्पूरी ठाकुर

जागरण संवाददाता, पूर्णिया। स्थानीय अंबेडकर सेवा सदन पूर्णिया के सभागार में पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की 98 वीं जयंती बामसेफ, भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय मूलनिवासी संघ एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बम-भोला साहनी ने की।

loksabha election banner

कार्यक्रम की शुरुआत जननायक कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्पार्चन कर की गई। बहुजन प्रतिनिधियों के बीच परिचय कार्य के तत्पश्चात सभी वक्ताओं ने अपने अपने विचारों को व्यक्त किए। मंच-संचालन भारत मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव ने की। वक्ताओं ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर पिछड़ों, दलितों, शोषितों और अल्पसंख्यकों के मसीहा थे। आज तक राष्ट्रीय स्तर पर उनकी बराबरी के एक भी नेता नहीं हुए हैं। कमजोर, पिछड़ों और वंचितों को शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में आगे बढ़ाने में उनका कार्य सराहनीय रहा है। मुख्य वक्ता बहुजन क्रांति मोर्चा के प्रमंडलीय प्रभारी प्रोफेसर आलोक कुमार ने कहा कि जननायक कर्पूरी जी के कार्यों को याद करना आज काफी प्रसांगिक है। कमजोर वर्ग के लोगों का उत्थान कर्पूरी रोड मैप से हीं संभव हो सकेगा। हमें अपना हक-अधिकार चाहिए, इसके लिए हमें जागरूक होना होगा। दबे-कुचले लोगों को जुल्म-अत्याचार, सामंतवाद के खिलाफ सड़क पर उतरना होगा। सभी बहुजनों को एकजुट होकर सामाजिक क्षेत्रों में कार्य करने की जरूरत है। समाज में हर वर्ग,हर जाति के लोगों को आगे आकर जननायक के पथ पर चलना होगा।

महिला कालेज के व्याख्याता डा प्रमिला कुमारी ने कहा कि पहले जनसेवा की भावना से नेतागिरी करते थे परंतु आज देश के तमाम नेता जनता को लूटने में लगे हुए हैं। मौके पर बहुजन संत नंदकिशोर बाबा,अर्जी संघ के राष्ट्रीय सदस्य अशोक मंडल, बुद्धिस्ट इंटरनेशनल नेटवर्क के जिलाध्यक्ष उपासक शंभू प्रसाद दास, जैविक साहू समाज के जिलाध्यक्ष सोपाल साह, राष्ट्रीय मूलनिवासी संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप पासवान, मजदूर नेता दिनेश दास, दिनेश शर्मा, अखिल भारतवर्षीय, युवा यादव महासभा के जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर, किसान नेता अनिरूद्ध मेहता, इस्लामुद्दीन, विनोद यादव, ई. रघुनंदन कामती, योगेन्द्र राम, नंदकिशोर ठाकुर, गोविद पासवान सहित अनेक गणमान्य बहुजन समाज के लोग शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.