Move to Jagran APP

बिशनपुर एवं किशनपुर बलुआ पंचायत में वार्ड सदस्य संघ का गठन

ग्राम पंचायत बिशनपुर एवं किशनपुर बलुआ पंचायत में पंचायत स्तरीय वार्ड सदस्य संघ का गठन किया गया। जहां बिशनपुर पंचायत उप मुखिया दीपक कुमार सिंह की अध्यक्षता में नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य संघ का गठन बिशनपुर एवं किशनपुर बलुआ में किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 07:58 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 07:58 PM (IST)
बिशनपुर एवं किशनपुर बलुआ पंचायत में वार्ड सदस्य संघ का गठन
बिशनपुर एवं किशनपुर बलुआ पंचायत में वार्ड सदस्य संघ का गठन

संस, धमदाहा (पूर्णिया)। ग्राम पंचायत बिशनपुर एवं किशनपुर बलुआ पंचायत में पंचायत स्तरीय वार्ड सदस्य संघ का गठन किया गया। जहां बिशनपुर पंचायत उप मुखिया दीपक कुमार सिंह की अध्यक्षता में नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य संघ का गठन बिशनपुर एवं किशनपुर बलुआ में किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से पंचायत के सभी वार्ड सदस्यों के बीच सिटू कुमार सिंह को ग्राम पंचायत बिशनपुर का पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध बनाया गया। उपाध्यक्ष के पद पर ओमप्रकाश ऋषि को निर्विरोध चुना गया। वहीं भीम यादव को सचिव निर्विरोध बनाया गया। सुनीता देवी को कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। साथ ही साथ डोमी शर्मा को वार्ड सदस्य संघ का संयोजक निर्विरोध बनाया गया, लाली देवी को मंत्री निर्विरोध चुना गया। जबकि देवीलाल मुर्मू को वार्ड सदस्य संघ का महामंत्री निर्विरोध बनाया गया। सीतेश झा को वार्ड सदस्य संघ के पंचायत प्रवक्ता निर्विरोध बनाया गया। वहीं किशनपुर बलुआ पंचायत में उप मुखिया मनोज कुमार शर्मा के अध्यक्षता में वार्ड सदस्य संघ का पंचायत स्तर पर गठन किया गया। जिसमें दीपा देवी अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुईं। उपाध्यक्ष पद पर राहुल कुमार सिंह, उमेश मंडल सचिव, चमक लालमरिया कोषाध्यक्ष, चिता देवी संयोजक, योगेंद्र कुमार हेंब्रम प्रवक्ता, सुनीता देवी मंत्री जबकि लल्ली देवी महामंत्री चुना गया। इस मौके पर वार्ड सदस्य संघ के निवर्तमान जिला अध्यक्ष सुमन कुमार एवं ग्राम पंचायत बिशनपुर के उप मुखिया दीपक सिंह पंकज ने सभी नवनिर्वाचित दोनों पंचायत के प्रतिनिधियों को साधुवाद देते हुए बताया कि संघ की मजबूती को बढ़ाते हुए अपने पद को ईमानदारी पूर्वक कार्य क्षेत्र में निर्वाह करें एवं वार्ड एवं पंचायत की विकास में तिगुनी गति से आगे बढ़े एवं बढ़ावें। वही ग्राम पंचायत बिशनपुर के उप मुखिया दीपक सिंह पंकज में नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों को संबोधित करते हुए दोनों पंचायतों में बताया कि संघ की एकजुटता को बरकरार रखते हुए हम सबों को जनता के द्वारा जो दायित्व मिला है एवं संघ के द्वारा जो पुन: दोबारा दायित्व मिल रहा है दोनों का निर्वाह इमानदारी पूर्वक करना चाहिए और प्रधानमंत्री के स्लोगन को सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास को जमीनी स्तर पर उतारते हुए वार्ड एवं पंचायत में विकास की गति को तीव्र रफ्तार से हम सभी वार्ड सदस्य संकल्पित होकर आगे बढ़ाएंगे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.