भाजपा सरकार में बढ़ी बेरोजगारी : कांग्रेस
पूर्णिया। भाजपा सरकार में बेरोजगारी बढ़ गई है। उक्त बातें प्रदेश युवा काग्रेस अध्यक्ष गुंजन पटेल ने
पूर्णिया। भाजपा सरकार में बेरोजगारी बढ़ गई है। उक्त बातें प्रदेश युवा काग्रेस अध्यक्ष गुंजन पटेल ने कही। बुधवार को किशनगंज से पूर्णिया आने के क्रम डगरुआ बैरियर चौक पर काग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किशनगंज विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत होगी। काग्रेस हमेशा सांप्रदायिकता के खिलाफ रही है। भाजपा सरकार में देश में बेरोजगारी सहित अनेक समस्या बढ़ती जा रही हैं। सीमाचल बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है इसके लिए सरकार द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। इससे हर वर्ष सीमाचल में बाढ़ से काफी नुकसान होता है। हमारी पार्टी इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेगी। इस मौके पर जिला को-ऑर्डिनेर बंटी पौद्दार, जिला सचिव मो.मोजीब, मो. सलमान, शकीलुरहमान, जितेन्द्र यादव, मिस्त्राईल, अमित, मो.कासीम, मो.मजबून, बबलू, पंकज मोदी आदि मौजूद थे।