सनगोही कीट से किसान परेशान
पूर्णिया। खेतों में लहलहाती धान की फसल को जड़ से काटकर सनगोही कीट क्षतिग्रस्त कर रहा है। क
By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Oct 2019 12:39 AM (IST)Updated: Thu, 17 Oct 2019 01:37 AM (IST)
पूर्णिया। खेतों में लहलहाती धान की फसल को जड़ से काटकर सनगोही कीट क्षतिग्रस्त कर रहा है। कीटनाशक के छिड़काव के बाद भी इस समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। इस कीट के कारण धान की फसल बर्बाद हो गई है। ये कीट अधपके व फूल लगी धान की फसल को बर्बाद कर रहे हैं। प्रखंड की खपड़ा, सिरसी पंचायत के किसान नुरुल होदा, अबरार आलम, नियामत हुसैन, बीरेन्द्र यादव आदि ने बताया कि कई बार कीटनाशक का छिड़काव किया गया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुई। कुछ किसानों ने खेत के चारों तरफ जाल लगा दी। कीट के जाल में फंसने पर लोगों को पता चला कि सनगोही ही फसल बर्बाद कर रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें