एंटी रेबिज वैक्सीन नहीं रहने से परेशानी
पूर्णिया। हसैली खुट्टी पंचायत के फकीर टोला गाव में पागल कुत्ते ने बालक को काटकर घायल कर ि
पूर्णिया। हसैली खुट्टी पंचायत के फकीर टोला गाव में पागल कुत्ते ने बालक को काटकर घायल कर दिया। पंचायत के मुखिया रेखा देवी ने बताया कि कई दिनों से एक पागल कु त्ता गाव में घूम रहा है। रविवार के सुबह विनोद ऋ षि का पुत्र अमित कुमार (8) को उस कुत्ते ने काटकर बुरे तरीके से घायल कर दिया। कुत्ते काटने पर उसे पीएचसी ले जाया गया लेकिन वहां एंटी रेबिज वैक्सीन नहीं रहने से उसे सदर अस्पताल ले जाना पड़ा। एंटी रेबिज वैक्सीन पीएचसी में नहीं रहने से स्थानीय लोगों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति आक्रोश है। बता दें कि इससे पूर्व भी प्रखंड क्षेत्र में कुत्ते ने कई बकरी और बच्चों को घायल कर दिया था। झुंड में कुत्ते घूमते रहते हैं और मौका मिलते ही बकरियों या लोगों को निशाना बना डालते हैं। कुत्तों के बढ़ते आतंक को देखते हुए पीएचसी में वैक्सीन रहना आवश्यक है लेकिन नहीं रहने से लोगों को काफी परेशानी होती है। फिलहाल घायल बालक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।