भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने फूंका सीएम का पुतला
पूर्णिया। भाजपा भगाओ, बिहार बचाओ राज्यव्यापी अभियान के तहत भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने जन अधिकार पदया
पूर्णिया। भाजपा भगाओ, बिहार बचाओ राज्यव्यापी अभियान के तहत भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने जन अधिकार पदयात्रा निकली है जो 30 मई से शुरू होकर 10 जून तक चलेगा। इस अभियान में पदयात्रा करते हुए 25 मार्च 1997 को पटना के हैबतपुर में 10 अनुसूचित जाति के निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतारने वाले सभी दोषियों को रिहा किए जाने के खिलाफ पदयात्रा के दौरान गोड़ियर गांव में सीएम नीतीश कुमार का पुतला फूंका गया। इस अवसर पर इस जन अधिकार पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे अविनाश पाससवान ने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे भाजपा के दबाव में आकर रणवीर सेना के सभी 28 हत्यारों को स्पेशल कोर्ट से बरी करवा दिया। इससे साबित हो रहा है कि नीतीश कुमार भाजपा के इशारे पर हर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उप चुनाव ने साबित कर दिया है कि अब लोग भाजपा को नाकार रहे हैं। यह जनविरोधी एवं साम्प्रदायिक पार्टी है। इस अवसर पर अविनाश पासवान के अलावा चतुरी पासवान, सृजन कुमार, गजेंद्र ¨सह, सुलेखा देवी, वीणा देवी, त्रिवेणी मंडल, अर्जुन मंडल, शिवलाल टुडू, सुलोचना देवी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता इस जन अधिकार पदयात्रा में शामिल थे।