सड़क दुर्घटना में पांच घायल
पूर्णिया। अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में पांच व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली घटना पू
पूर्णिया। अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में पांच व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली घटना पूर्णिया-श्रीनगर मार्ग स्थित विषहरी स्थान चौक जगैली में दो मोटर साइकिल के टक्कर में चार व्यक्ति घायल हो गए। जिसमें घायल बनैली कसबा निवासी अजय कुमार साह ने बताया कि हम अकेले पूर्णिया से जगैली जा रहे थे। अचानक एक मोटर साइकिल पर सवार तीन नाबालिग बच्चे तेज रफ्तार से मेरी गाड़ी में धक्का मार दिया। जिसमें हम सभी लोग घायल हो गए और बच्चे सब उठकर भाग गए। वहीं पुलिस ने दोनों मोटर साइकिल को अपने कब्जे में ले लिया। दूसरी घटना हसैली मध्य विद्यालय से पश्चिम चिलमाड़ी चौक के समीप नाबालिग चालक मु. मोईम तेज रफ्तार मोटर साइकिल चला रहा था। सड़क पर उखड़े महीन गिट्टी पर उसका संतुलन बिगड़ने से वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सभी घायलों का इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा है।