राम मंदिर भूमि पूजन को लेकर पूर्णिया में उत्साह
अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम पांच अगस्त को हो रहा है। विश्व हिदू परिषद के जिलाध्यक्ष पवन कुमार पोद्दार एवं जिला मंत्री रवि भूषण झा ने संयुक्त रूप से कहा कि पूर्णिया वासियों में भूमि पूजन को लेकर काफी उत्साह एवं हर्ष व्याप्त है। लोग उस पल का साक्षी बनने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। विहिप के आह्वान पर भूमि पूजन के मौके पर लोग अपने घरों दफ्तरों कार्य स्थलों मंदिरों मठों गुरुद्वारा समेत सभी धार्मिक स्थलों में हर्षोल्लास के साथ भजन-कीर्तन रामायण पाठ धार्मिक अनुष्ठान पुष्पांजलि शंखनाद आरती एवं प्रसाद वितरण करेंगे।
पूर्णिया। अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम पांच अगस्त को हो रहा है। विश्व हिदू परिषद के जिलाध्यक्ष पवन कुमार पोद्दार एवं जिला मंत्री रवि भूषण झा ने संयुक्त रूप से कहा कि पूर्णिया वासियों में भूमि पूजन को लेकर काफी उत्साह एवं हर्ष व्याप्त है। लोग उस पल का साक्षी बनने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। विहिप के आह्वान पर भूमि पूजन के मौके पर लोग अपने घरों, दफ्तरों, कार्य स्थलों, मंदिरों, मठों, गुरुद्वारा समेत सभी धार्मिक स्थलों में हर्षोल्लास के साथ भजन-कीर्तन, रामायण पाठ, धार्मिक अनुष्ठान ,पुष्पांजलि, शंखनाद, आरती एवं प्रसाद वितरण करेंगे। संध्या में सभी लोग अपने-अपने पूजा स्थलों, घरों में दीप प्रज्वलित कर दीपावली सा उत्सव मनाएंगे। जिलाध्यक्ष पवन कुमार पोद्दार ने कहा कि अयोध्या में भूमि पूजन दोपहर 12.15 में किया जाएगा। भूमि पूजन एवं उसके पश्चात होने वाले कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण दूरदर्शन एवं अन्य चैनलों पर सुबह 10 बजे से होगा। सभी व्यक्ति उस दुर्लभ, अलौकिक, ऐतिहासिक, आध्यात्मिक, धार्मिक अनुष्ठान का दर्शन कर अपने को धन्य करना चाहता है। यह शुभ अवसर 500 वर्षों के अनवरत संघर्ष के परिणाम स्वरूप आया है। विहिप कार्यकर्ताओं के लिए आज का दिन बहुत ही खास है। बुधवार को ही अयोध्या में भूमि पूजन एवं पूर्णिया पूर्व प्रखंड में विहिप कार्यालय का उद्घाटन कार्यक्रम भी निर्धारित है। पूर्णिया पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार मोनू ने कहा कि अयोध्या में भूमि पूजन के समय ही यहां कार्यालय का उद्घाटन होगा। जिसमें विहिप, बजरंगदल एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। यह उद्घाटन विहिप जिलाध्यक्ष पवन कुमार पोद्दार के द्वारा होना सुनिश्चित किया गया है।