पूर्णिया। सरसी थाना कांड संख्या 145/20 का आरोपित पुंकेश सिंह ने गुरुवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। वह प्रथम न्यायिक दंडाधिकारी रोहित कुमार के न्यायालय में दोपहर बाद आत्मसमर्पण करने पहुंचा। न्यायिक दंडाधिकारी ने उसे 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। ज्ञात हो कि पुंकेश सिंह पर सरसी में विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में कुख्यात बिट्टू सिंह के भाई बेनी सिंह के हत्या का आरोप है। मामले में अभी भी अन्य अपराधी फरार चल रहे हैं। नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एसपी विशाल शर्मा द्वारा गठित टीम लगातार छापेमारी कर रही थी। पुलिस की लगातार छापेमारी और दबाव को देखते हुए पुंकेश ने आत्मसमर्पण कर दिया।
मामले में बनमनखी डीएसपी विभाष कुमार ने बताया कि उसे भी पुंकेश सिंह के आत्मसमर्पण करने की जानकारी प्राप्त हुई है। हलांकि उसने कब और किस न्यायालय में आत्मसमर्पण किया इसकी अब तक उन्हें जानकारी नहीं है। अब पुलिस इस मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए पूछताछ के लिए उसे रिमांड पर लेगी ताकि मामले में हत्या का कारण स्पष्ट हो पाए।
में कोरोना वायरस से जुडी सभी खबरे
blink LIVE
PNB MetLife Webinar
VIDEO