आर्थिक संकट से जूझ रहा है देश
27 सितंबर को पटना की रेली को ले माले ने की बैठक रूपौली फोटो- 16.9.201
पूर्णिया। प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में 27 सितंबर को पटना में भाजपा भगाओ, लोकतंत्र बचाओ रैली को लेकर माले कार्यकर्ताओं ने बैठक की। बैठक का संचालन सृजन कुमार ने किया जबकि इसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्य कमेटी सदस्य विजय कुमार एवं जिला सचिव ललन ¨सह मौजूद थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश संकट में है, लोकतांत्रिक व्यवस्था को भाजपा संघ के इशारे पर तहस-नहस करने में लगी हुई है। विरोध करने पर कई सामाजिक एवं मानवाधिकार कार्यकर्ताओं, कवियों, वकीलों, बुद्धिजीवियों को जेल में डाल दिया गया है। एक तरह से भाजपा अघोषित आपातकाल लगा रखी है। एक तरफ देश आर्थिक संकट से जूझ रहा है तो दूसरी ओर करोड़ों-अरबों रुपये लूटकर भागने की छूट दे दी गई है। राफेल, सृजन, नोटबंदी आदि घोटाले उजागर हुए हैं। बढ़ती मंहगाई, बढ़ती बेरोजगारी, शिक्षा, चिकित्सा सबकुछ खत्म हो गया है। बिहार सरकार का भी वही हाल है। यहां भी गरीबों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। भूमि आयोग की सिफारिशों को दरकिनार कर अब गांव-शहर सभी जगह गरीबों को उजाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। हत्या, बलात्कार, चोरी, डकैती, भ्रष्टाचार आदि का बोलबाला है, विधि-व्यवस्था चौपट हो गई है। बैठक को अविनाश पासवान, चतुरी पासवान, ¨वदेश्वरी शर्मा, सुलेखा देवी, वीणा देवी, वासुदेव शर्मा, डीएन राय, त्रिवेणी मंडल, बेसरा, सुलोचना देवी आदि ने भी संबोधित किया।