भाजपा की बैठक
1. बढ़ रहे कालाजार के मरीज, स्प्रे भी बंद - जिले में कालाजार के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। रोजना एक से दो मामले उजागर हो रहे हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के बाद स्प्रे का काम भी बंद हो गया है। स्प्रे का काम बंद होने बालू मक्खी का प्रकोप वाले प्रभावित गांवों में इस बीमारी के मामले आ रहे हैं। वाहक जनित नियंत्रण रोग पदाधिकारी का कहना है कि स्प्रे का काम राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी के आदेश के बाद बंद कराया गया है। बीमारी के रोकथाम के लिए सर्विलांस और इलाज का काम चल रहा है। रिपोर्ट। दीपक शरण
पूर्णिया। भाजपा लोकसभा क्षेत्र की बैठक आगामी शुक्रवार को स्थानीय टाऊन हॉल में आयोजित होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष प्ऱफुल्ल रंजन वर्मा ने बताया कि लोकसभा चुनाव की तैयारी के तहत भाजपा को बूथ स्तर तक संगठित करने हेतु बैठक का आयोजन किया गया है। इस बैठक में लोकसभा अंतर्गत जिला के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी के सदस्य, जिला विस्तारक एवं सभी विधानसभा विस्तारक, जिला प्रभारी, लोकसभा पालक, लोकसभा प्रभारी, लोकसभा विस्तारक, विधानसभा प्रभारी, लोकसभा अंतर्गत कार्यसमिति, प्रदेश कार्यसमिति, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मोर्चा के जिलाध्यक्ष, मंच/प्रकल्प/प्रकोष्ट के संयोजक, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, प्रत्याशी, विशेष आमंत्रित कार्यकारिणी के सदस्य पार्टी के जिला प्रवक्ता, मीडिया प्रभारी, एवं आई. टी सेल के संयोजक भाग लेंगे। वहीं 15 सितंबर को लोकसभा अंतर्गत मंडल स्तरीय बैठक आयोजित होगी।