Move to Jagran APP

लॉकडाउन में भूखे को खाना पहुंचा रहे सामाजिक कार्यकर्ता

पूर्णिया। आपदा के समय में गरीब मजदूरों को खाना खिलाने में सामाजिक कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर हिस्सा ल

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Apr 2020 06:25 PM (IST)Updated: Mon, 06 Apr 2020 06:12 AM (IST)
लॉकडाउन में भूखे को खाना पहुंचा रहे सामाजिक कार्यकर्ता
लॉकडाउन में भूखे को खाना पहुंचा रहे सामाजिक कार्यकर्ता

पूर्णिया। आपदा के समय में गरीब, मजदूरों को खाना खिलाने में सामाजिक कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। सामाजिक संगठन से लेकर विभिन्न पार्टी के सदस्य घूम-घूमकर लोगों के बीच खाना वितरण कर रहे हैं। हर किसी का एक ही लक्ष्य है कि कोई भूखा ना रहे। इस नेक काम में जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता युवा परिषद प्रदेश प्रवक्ता राजेश यादव के नेतृत्व में लगातार लोगों के बीच राहत सामग्री वितरण कर रहे हैं। राजेश यादव ने कहा कि शहर के रामबाग, खेरुगंज, सरना चौक, बाघमारा, झील टोला में राहत सामग्री पहुंचाया गया। कहा कि जाप सुप्रीमो पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के निर्देश पर जब तक लॉकडाउन जारी रहेगा तब तक राहत सामग्री वितरण का काम जारी रहेगा। इसमें पार्टी के युवा परिषद जिला उपाध्यक्ष अनिल राय, युवा महासचिव नवनीत सिंह, युवा परिषद महासचिव मोनू सिंह, युवा नेता राहुल सिंह, गोलू सिन्हा, कन्हैया सिंह, अनुपम यादव, नीरज यादव, मनीष कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। वहीं एक सामाजिक संगठन के सदस्य आरएनसाह चौक पर प्रतिदिन दोपहर खाना का स्टॉल लगाते हैं। कभी खिचड़ी तो कभी पूरी सब्जी सहित अन्य तरह का खाना लेकर पहुंचते हैं और एक आसपास के सभी जरूरतमंद और भूखे लोगों के खाना खिलाते हैं। संगठन के सदस्य मानव सेवा में इस कदर जुड़े हुए हैं कि वह अपने संगठन का नाम तक नहीं बताते। कहना है कि मानव सेवा करना उसका कर्तव्य है उसमें वे जुटे हुए हैं।

loksabha election banner

इधर ब्रहम शक्ति संगठन के सदस्य शहर के विभिन्न गरीब बस्ती में घूमकर सूखा राशन पैकेट वितरण कर रहे हैं। रविवार को संगठन के सदस्य हरदा में 250 परिवार को सूखा राशन दिया। इस दौरान संगठन के लोगों ने लोगों को लॉकडाउन के नियम को बताया और रात में नौ बजे नौ मिनट के लिए घर का बल्ब बंद कर दीप जलाने का अनुरोध किया। इस दौरान आशुतोष बसंत, एसएम झा, अमरनाथ उपाध्याय, विकास झा, बमबम झा, निखिल मिश्रा, भानू पांडे, कन्हैया झा, राजेश झा सहित अन्य लोग मौजूद थे। श्रीराम सेवा संघ के सदस्य रोटी बैंक के माध्यम से प्रतिदिन दो हजार से अधिक लोगों को खाना खिला रहे हैं। खाना के साथ-साथ तीन प्रचार गाड़ी के माध्यम से लोगों को लॉकडाउन का पालन करने की अपील भी कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.