अगलगी में एक दर्जन घर जलकर राख
पूर्णिया। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मालोपाड़ा पंचायत के मालोपाड़ा हाट के नजदीक आग लगने से 12 लोगों के
पूर्णिया। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मालोपाड़ा पंचायत के मालोपाड़ा हाट के नजदीक आग लगने से 12 लोगों के घर जलकर राख हो गए। पीड़ित परिवारों में मु. नजीरउददीन, अजहर आलम, शफीकुररहमान, हबीबुररहमान, मु. हसीब, मु. तौहीद, नाजिम, मुन्ना, मु. रफीक, जुम्मन, इशहाक आलम, व मु. वहाब शामिल है। पीड़ित परिवारों ने बताया कि आग कैसे लगी अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है। बताया कि आग लगने से भयावह स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक सभी लोगों के घर सहित घर में रखी सामग्री, फर्नीचर, वस्त्र, अनाज, नकदी सहित एक मोटर साइकिल आदि जल कर राख हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सीओ चंद्र कुमार, सीआइ सह हल्का कर्मचारी सुमन कुमार यादव मौके पर पहुंच कर क्षति का जायजा लिया। पीड़ित परिवारों के बीच प्लास्टिक का वितरण करते हुए उचित मुआवजा देने की बात कही। मुखिया रेणु देवी, समाजसेवी अरविंद कुमार ने घटना पर दुख व्यक्त किया है।