आग लगने से महिला झुलसी
पूर्णिया। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मालोपाड़ा पंचायत के फुलेशरी गाव में आग लगने से एक घर जल कर र
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Nov 2018 06:34 PM (IST)Updated: Tue, 27 Nov 2018 06:34 PM (IST)
पूर्णिया। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मालोपाड़ा पंचायत के फुलेशरी गाव में आग लगने से एक घर जल कर राख हो गया। इस घटना में एक 50 वर्षीया महिला जोहरा खातून बुरी तरह से झुलस गई है। परिजनों ने उन्हें पीएचसी बैसा में भर्ती कराया। जहा प्राथमिक उपचार बाद स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें पूर्णिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर पीड़ित परिवार ने गाव के ही कुछ लोगों पर घर में आग लगाने का आरोप लगाया है। जिन लोगों पर आरोप लगाया है उससे पीड़ित का वर्षो से भूमि विवाद चल रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें