पुलिस के साथ धक्का-मुक्की का मामला दर्ज
सुपौल। प्राथमिकी नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार करने पहुंची जदिया पुलिस के साथ कुछ असामाजिक तत्वों के द्
सुपौल। प्राथमिकी नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार करने पहुंची जदिया पुलिस के साथ कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा गाली-गलौज व धक्का मुक्की कर गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को छुड़ा लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामला कोरियापट्टी पूरब पंचायत अंतर्गत राजगांव का है। जहां सोमवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर जदिया पुलिस द्वारा थाना कांड संख्या 98/18 के प्राथमिकी नामजद अभियुक्त संजय राम उर्फ संजित को भोज खाने के दौरान गिरफ्तार किया गया। किन्तु संजित को गाड़ी में बैठाने के क्रम में कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस बल के साथ अनि रामनाथ रजक, सअनि बच्चा ¨सह, सहित थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी के साथ गाली गलौज करते हुए न सिर्फ धक्का मुक्की की गई बल्कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गए संजय राम को भी छुड़ा लिया गया। बैरंग वापस लौटी जदिया थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी के द्वारा मामले को लेकर खुद के बयान पर 20 अज्ञात तथा 3 व्यक्ति को नामजद करते हुए जदिया थाना कांड संख्या 109/18 में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।