डीईओ ने किया विद्यालय का निरीक्षण
पूर्णिया। जिला शिक्षा पदाधिकारी श्याम बाबू राम ने प्रखंड के प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय गोकुलपुर
By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Nov 2019 06:15 PM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 06:17 AM (IST)
पूर्णिया। जिला शिक्षा पदाधिकारी श्याम बाबू राम ने प्रखंड के प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय गोकुलपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेंद्र प्रसाद मेहता विद्यालय में उपस्थित नहीं थे। उन्होंने विद्यालय के छात्रोपस्थति एवं शिक्षकोपस्थिति पंजी की जाच की। डीईओ ने सभी पदस्थापित शिक्षक शिक्षिका को बुलाया तथा शिक्षक वेदानंद को समय पर विद्यालय नहीं आने की शिकायत पर कड़ी फटकार लगाई। कर्तव्य एवं निष्ठा का पाठ पढ़ाते हुए डीईओ ने कहा कि सरकारी नियमों का पालन करें। समय पर विद्यालय आकर छात्राओं के पठन-पाठन पर विशेष ध्यान दें। जो शिक्षक पठन पाठन में रुचि नहीं लेंगे, उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें