Move to Jagran APP

डॉ. देवी राम रोल मॉडल सम्मान से हुए सम्मानित

स्थानीय जिला स्कूल मैदान में आयोजित विश्व दिव्यांग दिवस पर खेलकूद और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस मौके पर दिव्यांग के लिए वर्षों से कार्य करने वाले शहर के जाने माने चिकित्सक डॉ. डी राम को सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 03 Dec 2020 11:22 PM (IST)Updated: Thu, 03 Dec 2020 11:22 PM (IST)
डॉ. देवी राम रोल मॉडल सम्मान से हुए सम्मानित
डॉ. देवी राम रोल मॉडल सम्मान से हुए सम्मानित

पूर्णिया। स्थानीय जिला स्कूल मैदान में आयोजित विश्व दिव्यांग दिवस पर खेलकूद और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस मौके पर दिव्यांग के लिए वर्षों से कार्य करने वाले शहर के जाने माने चिकित्सक डॉ. डी राम को सम्मानित किया गया। दिव्यांग के कार्यों के लिए उन्हें रोल मोडल के तौर पर जिला प्रशासन की तरफ से यह सम्मान मिला है। डॉ. डी राम को यह सम्मान एडीएम तारिख इकवाल और सामाजिक सुरक्षा के उप निदेशक अमरेश कुमार द्वारा प्रदान किया गया है।

loksabha election banner

दो दशक से डॉ देवी राम अपने ट्रस्ट के माध्यम से दिव्यांग जनों के कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण समेत अन्य लाभ पहुंचने में जुटे हैं। समय-समय पर देश भर के विशेषज्ञ चिकित्सक और टेक्निसियन को शिविर का आयोजन कर बुलाया जाता है। इसमें बिहार ही नहीं आसपास के राज्यों से भी दिव्यांगजन आते हैं उन्हें जिस तरह की परेशानी होती है उसी अनुरूप मदद की जाती है। विशेषज्ञ चिकित्सक के चिन्हित करने के बाद उसी अनुरूप कृत्रिम अंगों को मंगवाया जाता है और लगाया जाता है। इससे अबतक सैकड़ों की संख्या में दिव्यांग जन लाभान्वित हो चुके हैं। यह ट्रस्ट डॉ. देवी राम के पिता के नाम से संचालित किया जा रहा है। इसमें लाभुक को किसी भी तरह का खर्चा नहीं उठाना पड़ता है। उनके आने-जाने और रहने तक का इंतजाम ट्रस्ट के माध्यम से की जाती है। इसके साथ ही विशेषज्ञों और कृत्रिम अंगों का खर्चा ट्रस्ट ही उठाता है। दिव्यांग जनों के लिए किए कार्य के लिए ही जिला प्रशासन ने बतौर रोल मॉडल डॉ. देवी राम को सम्मानित किया गया। डॉ. देवी राम ने बताया कि सभी सक्षम लोगों की सामाजिक भूमिका है।अपनी भूमिका और जिम्मेदारी का ही निर्वाहन किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.