कावरियों की सेवा करने से मिलता है पुण्य
पूर्णिया। सावन मास के अंतिम दिन सावन पूर्णिमा के अवसर पर मनिहारी के गंगा से जल लेकर अररिय
पूर्णिया। सावन मास के अंतिम दिन सावन पूर्णिमा के अवसर पर मनिहारी के गंगा से जल लेकर अररिया जिले के प्रसिद्ध प्राचीन मदनपुर शिव मंदिर में जलाभिषेक करने वाले हजारों कावरियों को सेवा देने के उद्देश्य से सेवा शिविर सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन राजद जिलाध्यक्ष आलोक कुमार ने दीप प्रज्वलित कर तथा फीता काटकर किया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। वर्षों से अररिया के मदनपुर स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर में हजारों कांवरियां प्रत्येक वर्ष सावन मास के पूर्णिमा के दिन मनिहारी से गंगाजल भर कर भगवान शिव पर जलाभिषेक करते आ रहे हैं। इन कावरियों की सेवा करना सचमुच पुण्य का काम है। इस मौके पर कसबा नपं अध्यक्ष सुषमा देवी, राजद के जिला महासचिव नवीन यादव, जिला परिषद सदस्य मो. शहीद, राष्ट्रीय मानवाधिकार के जिलाध्यक्ष मुन्ना नायक, वार्ड पार्षद जॉय लकड़ा, श्रीराम सेवा सदन के अमित मोदी, प्रताप यादव ने भी शिविर में अपनी सेवा दी। साथ ही स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से कावरियों में भक्ति का जोश दोगुना कर दिया। शिविर सह सांस्कृतिक कार्यक्रम को सफल बनाने में सुभाष कुमार, विनीत कुमार, बंटी ¨सह, संजय यादव, राकेश कुमार ,राजू यादव, प्रीतम सोनू सहित कई युवा संगठनों का अहम योगदान रहा।