Move to Jagran APP

अटिया का शरणदाता विवेक इंदौर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल

तीन चर्चित हत्याकांडों के नामजद कुख्यात आशीष कुमार सिंह उर्फ अटिया समेत उसके गिरोह के सात सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस गिरोह के शेष सदस्यों को दबोचने में जुटी हुई है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश के इंदौर गई पुलिस टीम ने वहां अटिया को शरण देने वाला विवेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे अपने साथ पूर्णिया लेकर आई है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Jan 2022 04:57 PM (IST)Updated: Thu, 27 Jan 2022 04:57 PM (IST)
अटिया का शरणदाता विवेक इंदौर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल
अटिया का शरणदाता विवेक इंदौर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जागरण संवाददाता, पूर्णिया। तीन चर्चित हत्याकांडों के नामजद कुख्यात आशीष कुमार सिंह उर्फ अटिया समेत उसके गिरोह के सात सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस गिरोह के शेष सदस्यों को दबोचने में जुटी हुई है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश के इंदौर गई पुलिस टीम ने वहां अटिया को शरण देने वाला विवेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे अपने साथ पूर्णिया लेकर आई है। आवश्यक कार्रवाई के बाद विवेक कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

loksabha election banner

खजांची हाट थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि विवेक कुमार और केशव झा दोस्त रहे हैं। अटिया व केशव झा द्वारा गिरोह को दिए जा रहे विस्तार में विवेक कुमार अहम रोल निभा रहा था। वह पुलिस दबिश पर अपराधियों के सुरक्षित शरणस्थली तलाशने सहित पैसे आदि अरेंज करने का कार्य करता था। पूर्व जिला पार्षद विश्वजीत सिंह उर्फ रिटू सिंह की हत्या के बाद केशव झा व विवेक कुमार की आपसी सहमति से केशव झा अटिया को लेकर इंदोैर गया था। वहां अटिया के रहने का पूरा इंतजाम विवेक कुमार ने किया था। खुद अपने किराए के मकान में ही वह अटिया को रख रहा था। बाद में पूर्णिया आने की बात पर भी वही सारा इंतजाम भी किया था। इधर, वहां अन्य अपराधियों के भी शरण लेने की आशंका भी पुलिस को थी। सदर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार सरोज ने बताया कि विवेक कुमार की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम इंदौर गई थी। इंदौर में स्थानीय पुलिस की मदद से विवेक कुमार को दबोच लिया गया। आवश्यक पूछताछ के बाद विवेक कुमार को जेल भेज दिया गया है। वह नवगछिया का ही रहने वाला है। उन्होंने कहा कि पूर्व पार्षद हत्याकांड में भी उसकी अप्रत्यक्ष सहभागिता रही थी। नीरज झा हत्याकांड में अब भी शूटर की तलाश

पुलिस कुख्यात अटिया समेत उसके गिरोह के सात बदमाशों को गिरफ्तार कर राहत की सांस तो ली है, लेकिन नीरज झा की हत्या में शामिल शूटर की तलाश अब भी पुलिस को है। इसको लेकर अब भी पुलिस की छापेमारी जारी है। खजांची हाट थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही शूटर को भी दबोच लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.