Move to Jagran APP

पूर्णिया सदर अस्पताल में दो आक्सीजन प्लांट का बेस तैयार, 24 घंटा आपूर्ति की सुविधा

कोरोना महामारी के दौरान आक्सीजन की समस्या काफी विकराल हो गई थी। अब तीसरी लहर की तैयार स्वास्थ्य विभाग कर रही है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Jul 2021 11:13 PM (IST)Updated: Wed, 21 Jul 2021 11:13 PM (IST)
पूर्णिया सदर अस्पताल में दो आक्सीजन प्लांट का बेस तैयार, 24 घंटा आपूर्ति की सुविधा
पूर्णिया सदर अस्पताल में दो आक्सीजन प्लांट का बेस तैयार, 24 घंटा आपूर्ति की सुविधा

पूर्णिया। कोरोना महामारी के दौरान आक्सीजन की समस्या काफी विकराल हो गई थी। अब तीसरी लहर की तैयार स्वास्थ्य विभाग कर रही है। सदर अस्पताल परिसर में पीएसए प्लांट (प्रेशर स्विग एडसोरेप्शन प्लांट) लगाया जा रहा है। अभी दो प्लांट के लिए बेस तैयार किया जा रहा है। यह एक हजार लीटर प्रति मिनट में क्षमता का आक्सीजन उत्पादन संभव होगा। प्लांट के आक्सीजन की आपूर्ति अस्पताल के सभी वार्ड में की जाएगी।

loksabha election banner

प्लांट का बेस किया जा रहा है तैयार -:

सदर अस्पताल में तीन आक्सीजन प्लांट का निर्माण होगा इसमें दो का बेस तैयार किया जा रहा है। एक प्लांट में एनएचएआई सिविल वर्क करेगा और डीआरडीओ मशीन की आपूर्ति करेगा। एनएचआईए द्वारा तैयार हो रहा निर्माण से एक हजार लीटर प्रति मिनट क्षमता का आक्सीजन उत्पादन संभव होगा। इससे अस्पताल के सभी वार्डों में आक्सीजन की आपूर्ति की जाएगी। दूसरा प्लांट बीएमजीपी सिविल निर्माण और पाथ फाइनांस मशीन आपूर्ति करेगा। जिसका निर्माण ट्रामा सेंटर के बगल में हो रहा है।जमीन की व्यवस्था अस्पताल प्रशासन ने की है। विद्युत और पानी आपूर्ति की व्यवस्था सदर अस्पताल प्रशासन करेगा।

1000 एलपीएम क्षमता का लगेगा प्लांट -:

पीसीए आक्सीजन प्लांट की आपूर्ति स्थापना डीआरडीओ कर रही है। जमीन सदर अस्पताल ने मुहैय्या कराया है। विद्युत और पानी की आपूर्ति सदर प्रशासन करेगा। इसके लिए 250 केवीए का एक ट्रांसफार्मर लगाना होगा। इसके सुरक्षा और आग से बचाने की जिम्मेदारी अस्पताल प्रशासन की होगी। प्लांट से अस्पताल तक आक्सीजन पाइप लाइन बिछाया जाएगा। विभिन्न वार्ड में आक्सीजन पाइप बिछाया भी जा चुका है। 24 घंटा आक्सीजन आपूर्ति की जाएगी। 24 घंटा में चालीस जंबो सिलेंडर भरा जा सकेगा। धमदाहा और बनमनखी अनुमंडलीय अस्पताल में 10-10 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर और अन्य 13 पीएचसी में 05 -05 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर लगाए जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.