Move to Jagran APP

नालंदा में युवक की निर्मम हत्‍या, तेजाब से जलाया गया है चेहरा; आरा में किसान को गोली मारी गई

इस वजह से यह संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि मारा गया युवक ट्रक चालक हो सकता है। चेहरे एवं गर्दन पर चाकू गोदने के कई निशान थे। तेजाब डाल कर चेहरा जलाया हुआ था। इधर भोजपुर जिले में एक किसान को जमीन विवाद में गोली मारी गई है।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Published: Sun, 18 Jul 2021 11:04 AM (IST)Updated: Sun, 18 Jul 2021 11:04 AM (IST)
नालंदा में युवक की निर्मम हत्‍या, तेजाब से जलाया गया है चेहरा; आरा में किसान को गोली मारी गई
नालंदा जिले के चंडी में युवक की हत्‍या। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

चंडी (नालंदा)/आरा, जागरण टीम। नालंदा जिले में चंडी थाना पुलिस ने रविवार सुबह अज्ञात युवक का शव बरामद किया। शव चंडी-हरनौत एनएच-431 पर बेलछी मिल्की पर गांव के निकट फेंका हुआ था। शव देखने से प्रतीत हो रहा था कि हत्या एक दिन पहले कहीं और कि गई औऱ शनिवार रात शव को लाकर फेंक दिया। शव कंबल में छुपा कर लाया गया था। इस वजह से यह संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि मारा गया युवक ट्रक चालक हो सकता है। चेहरे एवं गर्दन पर चाकू गोदने के कई निशान थे। तेजाब डाल कर चेहरा जलाया हुआ था। इधर, भोजपुर जिले में एक किसान को जमीन विवाद में गोली मारी गई है।

loksabha election banner

थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या कहीं और की गई है। पहचान करने की कोशिश की जा रही है। सुबह टहलने के लिए निकले ग्रामीणों ने सड़क किनारे शव देख थाना पुलिस को सूचित किया। मौके पर आई पुलिस टीम ने दो घण्टे बाद शव उठवा पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव की हालत देख कई टेम्पों वाले उठाने से मना कर दिया था। इस कारण शव देर से उठाया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने यह भी शंका व्यक्त किया कि अवैध प्रेम सम्बन्ध या ट्रक लूट के दौरान हत्या की गई होगी।

भोजपुर में भूमि विवाद को लेकर किसान को  गोली मारी

इधर, भोजपुर जिले के इमादपुर थाना क्षेत्र के मोआप कला गांव में रविवार की सुबह हथियार बंद दबंगों ने भूमि विवाद को लेकर एक किसान को गोली मार दी। हमले में घायल 55 वर्षीय  जगदेव सिंह मोआप कला गांव के निवासी है। जख्मी किसान को गोली कमर के निचले हिस्से में दायें साइड लगी है। इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीरो डीएसपी अशोक आजाद के अनुसार भूमि विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

पांच बीघा जमीन को लेकर विवाद

इधर, जख्मी अधेड़ के पुत्र  संजय कुमार ने बताया कि उसके पिता ने एक वर्ष पूर्व गांव में ही पांच बिगहा जमीन रजिस्ट्री कराई थी।उसी जमीन को गांव के ही दूसरे व्यक्ति एक वर्ष बीतने के  बाद दोबारा से रजिस्ट्री करा लिया गया।जिसको लेकर जख्मी किसान द्वारा स्थानीय थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी गई थी।  पुलिस अधिकारियों से भी शिकायत की थी।

खेत की ओर जाते समय मारी गई गोली

रविवार की सुबह जब किसान जगदेव सिंह  शौच के लिए खेत की ओर जा रहे थे तभी पहले से पांच की संख्या में घात लगाए हथियारबंद तत्वों ने उन्हें गोली मार दी।जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए।इसके बाद उन्हें इलाज के लिए शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया।  जहां का इलाज कराया जा रहा है।

गांव के ही लोगों पर गोली मारने का आरोप

दूसरी ओर जख्मी अधेड़ के पुत्र संजय कुमार ने गांव के ही विश्वनाथ सिंह नामक व्यक्ति पर गोली मारने का आरोप लगाया है।बरहाल, पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। घायल किसान इलाज कर रहे सर्जन चिकित्सक डाक्टर विकास सिंह ने बताया कि जख्मी अधेड़ को गोली पेट के ठीक नीचे व जांघ के ऊपर लगी है। पेट के निचले को छेदते हुए बाये जांघ में फंस गई थी। इसके कारण पेशाब की थैली एवं बड़ी आंत भी डैमेज हो गया था। ऑपरेशन कर बुलेट निकाल दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.