Move to Jagran APP

राजधानी में सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर लौट रहे किशोर की पीट-पीटकर हत्या Patna News

शुक्रवार की देर रात आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर घर लौट रहे किशोर की बदमाशों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sat, 12 Oct 2019 09:43 AM (IST)Updated: Sat, 12 Oct 2019 09:43 AM (IST)
राजधानी में सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर लौट रहे किशोर की पीट-पीटकर हत्या Patna News
राजधानी में सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर लौट रहे किशोर की पीट-पीटकर हत्या Patna News

पटना, जेएनएन। बाढ़ थाना क्षेत्र के हसनचक गांव में शुक्रवार की देर रात आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर घर लौट रहे किशोर की बदमाशों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गए। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान जलगोविंदचक गांव निवासी गोलू कुमार के रूप में हुई है।

loksabha election banner

इधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने देर रात एनएच जाम कर दिया और बवाल काटने लगे। जानकारी के अनुसार, गोलू दूसरे टोले में सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने गया था और वहीं से घर लौट रहा था। तभी बदमाशों ने उसे शिकार बना लिया। उसकी जान निकलने तक उसे पीटते रहे। सूचना मिलने पर पहुंचे ग्रामीणों ने गोलू को अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

वारदात से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को बाढ़-पटना उच्चपथ पर रखकर वाहनों का आवागमन ठप कर दिया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसके बाद थानाध्यक्ष संजीत कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जाम हटाने के लिए देर रात तक ग्रामीणों को समझाते रहे। पुलिस का कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। अंदेशा लगाया जा रहा है कि लूटपाट के इरादे से बदमाशों ने गोलू को रोका और विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी गई।

इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के दौरान उसका किसी से विवाद तो नहीं हुआ था? इसके अलावा पुलिस पुरानी रंजिश और पारिवारिक कलह की बिंदु पर भी तफ्तीश कर रही है। वहीं बताया जा रहा है कि कार सवार और गोलू के बीच बहस हुई थी। इसके बाद कार सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.