भोजपुर, जेएनएन। जिले के तरारी थाना क्षेत्र अन्तर्गत कपूरडिहरा गांव में छेड़खानी के विवाद में सोमवार की रात एक युवक को गोलियों से गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। हमले में घायल युवक ने तरारी पीएचसी में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया जिसके बाद कोहराम मच गया। इस दौरान घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद तरारी थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
सीने, पीठ और हाथ में मारी गोली
सरेंडर करने वाला पंकज सिंह कपुरडिहरा गांव का निवासी है। बाद में पुलिस ने उसकी निशानदेही पर छापेमारी कर हत्या में प्रयुक्त देशी पिस्तौल को बरामद कर लिया। मृतक 25 वर्षीय युवक शशि भूषण सिंह कपूरडिहरा निवासी रामपुकार ङ्क्षसह का पुत्र था। युवक के सीने, पीठ एवं हाथ तीन जगह गोली लगी थी। घटना के मूल में छेडख़ानी को लेकर उपजे विवाद की बात सामने आ रही है। इसे लेकर दो गुटों के बीच तनाव गहरा गया है।
छेड़खानी को लेकर चल रहा था विवाद
बताया जा रहा है कि कपूरडिहरा गांव में पड़ोस की लड़की के साथ छेडख़ानी को लेकर पहले से विवाद चला आ रहा था। विवाद ने तूल पकड़ लिया। सोमवार की रात जब शशि भूषण सिंह नहर की ओर जा रहा था तो उसी दौरान हथियार से लैस पंकज सिंह ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसके शरीर में तीन गोलियां उतार दीं।
धानरोपनी करने से इंन्कार करने पर मजदूर को गोली मारी
भोजपुर जिले के अजीमाबाद थाना क्षेत्र के मेहंदौरा गांव में सोमवार की सुबह हथियार बंद दबंगों ने एक मजदूर को गोली मार दी और फरार हो गए। हमले में घायल मजदूर को इलाज के लिए पहले सदर अस्पताल, आरा में भर्ती कराया गया। बाद में डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया। घायल 35 पिंटू चौधरी मेहंदौरा गांव निवासी रामपति चौधरी के पुत्र हैं। गोली बायें हाथ के भाग में केहुनी के पास लगी है। जिससे हड्डी में फैक्चर हो गया है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पटना में कोरोना वायरस से जुडी सभी खबरे