योग के करते रहने से तन मन शरीर सब रहता है स्वस्थ, मिलती है तनाव से मुक्ति
बिहार वित्त सेवा संघ द्वारा आयोजित योग शिविर में भाग लेने आए उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि योग करने से तनस मन और शरीर स्वस्थ रहता है।
पटना [जेएनएन]। बिहार वित्त सेवा संघ द्वारा रविवार को आयोजित योग शिविर में बिहार के उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सुशील मोदी ने भाग लिया। संघ द्वारा आयोजित योग शिविर में सुशील मोदी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने ने योग शिविर में आए लोगों के साथ अलोम विलोम, कपाल भारती, शीर्षासन आदि योगासन किया।
योग शिविर में पहुंचे उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने योग करने के दौरान कहा कि योग एक ऐसी प्रक्रिया है जिससे तन, मन, शरीर सब स्वस्थ रहता। योग के करते रहने से तनाव भरी जिंदगी में बहुत राहत मिलती है। सुशील कुमार मोदी ने उक्त योग शिविर में आए सभी लोगों को शुभकामनाएं दी और नियमित योग करने के लिए प्रेरित भी किया। योग करने से उच्च रक्तचाप आदि भी कंट्रोल रहते है। उन्होंने कहा कि योग को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से ही 21 जून को योग दिवस मनाया जाता है। यह योग दिवस पूरे देश दुनिया में मनाया जाता है।
गौर हो कि बिहार वित्त सेवा संघ, वीरचंद पटेल पथ पटना द्वारा संघ भवन पटना में एक जून 2018 से लेकर पांच जून 2018 तक एक योग शिविर लगाया है। यह सुबह पांच बजे से सुबह सात बजे तक इसके बाज सायं साढ़े पांच बजे से सात बजे तक संघ के सदस्यों हेतु सपरिवार योग शिविर में शामिल हो सकते है।
इस योग शिविर में मुंगेर योगाश्रम के स्वामी केवल्यानंद सरस्वती द्वारा योग कराया जा रहा है। दोनों पालियों मे कुल 65 योगार्थी भाग ले रहे हैं। बिहार वित्त सेवा संघ के अध्यक्ष रविशकर पाल ने माननीय उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का स्वागत किया और महामंत्री अच्छे लाल प्रसाद ने उनका आभार व्यक्त किया।