पटना के बख्तियारपुर में मिला महिला का शव, गले में लगा था फांसी का फंदा
पटना में अपराधियों की मौज है। शहर की सुबह खून से सनी सूचनाओं से हो रही है। मंगलवार को बख्तियारपुर में एक महिला को फांसी पर लटका दिया गया।
By Akshay PandeyEdited By: Published: Tue, 22 Jan 2019 12:55 PM (IST)Updated: Tue, 22 Jan 2019 12:55 PM (IST)
पटना, जेएनएन। पटना में रोज घटनाएं हो रही हैं। अपराधी बेखौफ हैं। वारदात को अंजाम देकर चंपत हो जा रहे हैं। मंगलवार की सुबह भी हत्या से हुई है। बख्तियारपुर में एक महिला का शव मिलने से सनसनी मच गई। मृतका के गले में रस्सी लगी हुई थी। प्रतीत हो रहा है कि उसकी हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया। मृतका की पहचान नहीं हो पाई है।
मिली जानकारी के अनुसार पटना बख्तियारपुर फोरलेन के शेखमोहम्मदपुर के समीप सुबह ग्रामीणों को एक महिला का शव मिला। लाश देखकर ग्रामीणों के बीच सनसनी फैल गई। सूचना धीरे-धीरे इलाके में फैल गई। बड़ी बात यह थी कि मृतका के गले में रस्सी लगी थी।
इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या करके शव फेंक दिया गया है। सूचना पर पुलिस के जवान भी मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। महिला की पहचान नहीं हो पाई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें