Move to Jagran APP

बिहार दिवस: नशामुक्‍त बिहार के लिए सड़क पर उतरीं महिलाएं

बिहार दिवस के उद्घाटन के पहले आज सुबह विभिन्‍न जिलों से आए कला जत्‍था के सदस्‍यों ने सांस्‍कृतिक मार्च निकाला। वे गोलघर से गांधी मैदान तक गए।

By Amit AlokEdited By: Published: Wed, 22 Mar 2017 07:20 PM (IST)Updated: Wed, 22 Mar 2017 07:49 PM (IST)
बिहार दिवस: नशामुक्‍त बिहार के लिए सड़क पर उतरीं महिलाएं
बिहार दिवस: नशामुक्‍त बिहार के लिए सड़क पर उतरीं महिलाएं

पटना [राज्य ब्यूरो]। सुबह के आठ बजे थे। राज्य की ऐतिहासिक धरोहर गोलघर के पास जनशिक्षा निदेशालय के कला जत्था के एक हजार सदस्य हाथों में नशा मुक्ति के बैनर-पोस्टर लेकर जुटने लगे। इन हजार लोगों में पांच सौ महिलाएं भी थीं। सबों को जाना था कारगिल चौक होते हुए गांधी मैदान।

loksabha election banner

बुधवार को बिहार दिवस का आगाज करने विभिन्न जिलों से आए कला जत्था के सदस्यों ने सांस्कृतिक मार्च किया। उन्‍हाेंने बिहार दिवस की थीम 'नशा मुक्ति' के लिए आवाज बुलंद की। इस सांस्कृतिक जुलूस का नेतृत्व मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ले किया। साथ में थे। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के निदेशक संजय सिंह, जनशिक्षा के निदेशक विनोदानंद झा और पटना के जिलाधिकारी संजय अग्रवाल।
सवा आठ बजे सांस्कृतिक जुलूस पूरे उत्साह के साथ कारगिल चौक के लिए रवाना हो गया। सबसे आगे मुख्य सचिव समेत अन्य अधिकारियों की टीम तो पीछे-पीछे पांच सौ महिलाओं का जत्था। इन महिलाओं ने पिछले वर्ष से राज्य में पूर्ण शराबबंदी के समर्थन में विभिन्न जिलों में व्यापक अभियान चलाया था और नशे से होने वाले नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक किया था।
रंग बिरंगे परिधानों में सजी महिलाएं-लड़कियां बैनर पोस्टर के जरिए अब नशा मुक्त बिहार की आवाज बुलंद करती नजर आईं। कारगिल चौक पहुंच कर जुलूस वापस गांधी मैदान में जनशिक्षा निदेशालय की पवेलियन में समाप्त हुआ। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.