गोपालगंजः दहेज में कार न मिलने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, पति समेत चार पर FIR
गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को मारपीट कर घर से इस लिए निकाल दिया गया क्योंकि दहेज में कार की मांग उसके स्वजन पूरी नहीं कर सके।
गोपालगंज, जेएनएन। नगर थाना क्षेत्र के चौरांव गांव में दहेज में कार की मांग पूरी नहीं होने पर एक महिला को मारपीट कर घर से निकला दिया गया। सुसराल से निकाले जाने के बाद महिला थाना पहुंची महिला ने इस घटना को लेकर अपने पति सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
कार में मांग कर किया जाने लगा प्रताड़ित
बताया जाता है कि सिवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के मुसेहरी बाजार निवासी शेख अली इमाम की पुत्री अफसाना खातून की शादी वर्ष 2012 में नगर थाना क्षेत्र के चौरांव गांव निवासी मोहम्मद असलम के साथ हुई। शादी के बाद ससुराल जाने पर अफसाना खातून को उनके ससुराल के लोगों ने कुछ समय तक ठीक से रखा। बाद में दहेज में कार की मांग के लिए इन्हें प्रताडि़त किया जाने लगा।
पति समेत चार के खिलाफ दर्ज कराई एफआइआर
इसके बाद भी दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो इन्हें मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। ससुराल से निकाले जाने के बाद महिला थाना पहुंची अफसान खातून ने इस घटना को लेकर अपने पति मोहम्मद असलम, देवर मोहम्मद इसलामुद्दीन सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
बाइक के लिए महिला को घर से निकाला
गोपालगंज : दहेज में बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर शादी के तीन साल बाद एक महिला को उसके ससुराल के लोगों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला के बयान पर घटना की फुलवरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें आठ लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है। जानकारी के अनुसार भोरे थाना क्षेत्र के हरदियां गांव के नागेंद्र राय की पुत्री ¨पकी कुमारी की शादी फुलवरिया थाना के संग्रामपुर रायमल गांव के धनंजय सिंह के साथ करीब तीन साल पूर्व हुई। शादी के बाद ससुराल जाने पर पिंकी देवी को उसके पति व ससुराल के लोगों ने कुछ समय तक ठीक से रखा। बाद में उसे ससुराल के लोगों ने मायके से दहेज में बुलेट बाइक लाने के लिए दबाव बनाना प्रारंभ कर दिया। कुछ दिनों तक वह ससुराल वालों की प्रताड़ना को ङोलती रही। इसके बाद भी जब मायके के लोगों ने बाइक की मांग पूरी नहीं की तो पिंकी को उसके पति व ससुराल के लेागों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया।