सिवान में छेड़छाड़ पर बोली महिला-कर दूंगी हत्या, फिर घर पहुंचा युवक तो दुपट्टे से गला दबाकर ली जान
जीबी नगर थाना क्षेत्र के सहलौर गरीबगंज में गुरुवार की रात्रि एक युवक की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक पचरुखी थाना क्षेत्र के बर्तवलिया निवासी नबीजान मियां का पुत्र रमजान मियां उर्फ बीरबल बताया जाता है।
जाटी, सिवान: जीबी नगर थाना क्षेत्र के सहलौर गरीबगंज में गुरुवार की रात्रि एक युवक की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक पचरुखी थाना क्षेत्र के बर्तवलिया निवासी नबीजान मियां का पुत्र रमजान मियां उर्फ बीरबल बताया जाता है। उसका शव सहलौर गरीबसूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मामले में पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जाता है कि रमजान मियां का सहलौर बाजार में सैलून की दुकान है। सहलौर गरीबगंज की एक महिला से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान रमजान गुरुवार की रात महिला से मिलने आया था। इसी बीच महिला ने दुपट्टे से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद महिला ने घटना की सूचना थाने को दी। बताया जाता है कि महिला को दो पुत्र हैं। घटना वाली रात एक पुत्र अपने मामा के घर गया था और दूसरा आर्केस्ट्रा देखने गया था। महिला का पति बाहर रहकर मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाता है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि यह प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है। मृतक के स्वजन द्वारा कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दो भाइयों में छोटा था रमजान
संसू, पचरुखी (सिवान): जीबी नगर थाना क्षेत्र के सहलौर गरीबगंज में रमजान मियां की हत्या की सूचना मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि रमजान मियां दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी इस वर्ष शादी होने वाली थी। रमजान की मां ने बताया कि तीन दिन से उक्त महिला द्वारा मेरे बेटे को मौत के घाट उतार देने की धमकी दी रही थी। इस दौरान उक्त महिला ने मेरे पुत्र को अपने घर बुलाकर हत्या कर दी। वहीं आरोपित महिला का कहना है कि उक्त युवक घर में घुसकर छेड़खानी का प्रयास कर रहा था। इसका विरोध करने पर मेरे साथ मारपीट की। इस दौरान इस घटना को अंजाम दिया गया। वहीं थानाध्यक्ष प्रमोद ङ्क्षसह का कहना है कि रमजान तथा आरोपित महिला की मोबाइल के कॉल डिटेल्स निकाले जा रहे हैं। महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।