जिंदगी से ज्यादा दहेज को तरजीह, पटना में दो विवाहिताओं की गला दबाकर हत्या
पटना में दहेज लोभियों ने दो महिलाओं की हत्या कर दी। दोनों वारदातें अलग-अलग हुईं।
By Edited By: Published: Thu, 09 May 2019 01:05 AM (IST)Updated: Thu, 09 May 2019 08:54 AM (IST)
पटना, जेएनएन। खाजेकलां थाना अंतर्गत हमाम पर निवासी राजेश महतो के घर से पुलिस ने बुधवार को 21 वर्षीया पत्नी चंदा देवी का शव संदिग्ध स्थिति में बरामद किया। स्थानीय नागरिकों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे से शव को बरामद किया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही ससुराल पक्ष के लोग फरार गए थे। विवाहिता की मां ने पुत्री की दहेज के लिए गला दबा कर हत्या किए जाने का मामला दर्ज कराया है।
थानाध्यक्ष अबरार अहमद ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। घटना स्थल की जांच कर पुलिस साक्ष्य जुटाने में लगी रही। हत्या के लगाए गए आरोपों की जांच जारी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट होगा। विवाहिता के शरीर पर किसी तरह के जख्म के निशान नहीं थे।
आलमगंज में भी हत्या
आलमगंज थाना क्षेत्र के दादरमंडी निवासी स्व. दीना नाथ निषाद की पत्नी मीणा देवी ने पुत्री चंदा देवी की गला दबा कर हत्या किए जाने का मामला दर्ज कराया है। मां का आरोप है कि दहेज के लिए चंदा को ससुराल में लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उसकी राजेश महतो से डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। शादी कुछ दिनों बाद तक सब कुछ ठीक रहा। कुछ दिनों बाद से ससुराल वाले मायके से पैसा नहीं लाने मारपीट करने लगे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें