पटना में महिला की हत्या, पूरी रात गायब रही; सुबह के वक्त मोकामा के बगीचे में मिला शव
पटना जिले के मोकामा में एक महिला की हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। महिला गुरुवार की शाम से ही गायब थी। पूरी रात वह घर नहीं लौटी। सुबह के वक्त महिला का शव एक बगीचे में पाया गया। शव पर कई जगह जख्म के निशान हैं।
मोकामा (पटना), संवाद सूत्र। पटना जिले के मोकामा में एक महिला की हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। महिला गुरुवार की शाम से ही गायब थी। पूरी रात वह घर नहीं लौटी। सुबह के वक्त महिला का शव एक बगीचे में पाया गया। शव पर कई जगह जख्म के निशान हैं। मामला मोकामा थाना क्षेत्र के नगर परिषद वार्ड 4 के इंद्रानगर का है। चुनर मांझी की पत्नी चुरमनी देवी (40 वर्ष ) की पीट-पीटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। स्वजनों ने मृतका के शव को सुबह करीब 11 बजे बगीचा से उठाकर लाया।
इंस्पेक्क्टर बोले- कई बिंदुओं पर हो रही छानबीन
परिवार के लोग रात से ही महिला की खोजबीन में जुटे थे। सुबह होने के बाद उसका शव एक बगीचे में मिला। मोकामा थाने के इंस्पेक्टर राजनंदन ने बताया कि मृतका के शरीर पर जख्म के कई निशान पाए गए हैं। शव को कब्जे में लेकर कई बिंदुओं से छानबीन की जा रही है । पोस्टमार्टम कराये जाने की कागजी प्रक्रिया जारी है।
दुष्कर्म के आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर निकाला कैंडल मार्च
वैशाली जिले के एक गांव की युवती का अपहरण कर दुष्कर्म करने के बाद हत्या करने के आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर युवा मुसहर भुइयां संघ ने नगर में कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च तारेगना स्टेशन परिसर से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए कर्पूरी चौंक तक पहुंचा और फिर वहां एक सभा में तब्दील हो गया। इसमें दर्जनों की संख्या में लोग व समाजसेवी शामिल थे। इसका नेतृत्व युवा मुसहर भुइंया संघ के बिहार मीडिया प्रभारी रंजन कुमार मांझी ने किया। उन्होंने कहा कि मामले की उच्चस्तरीय जांच करा दोषियों को सजा दी जाए। मौके पर युवा मुसहर भुइंया संघ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सौरभ मांझी ने आरोप लगाया कि सूबे में दलितों और महादलितों के खिलाफ आए दिन कई तरह की अन्य घटनाएं भी घटित हो रही है जो ङ्क्षनदनीय है। मौके पर दीपक आनंदा, मुन्ना मांझी, संतोष मांझी, राकेश मांझी, मिथलेश मांझी, राम ईश्वर मांझी, देवराज कुमार, प्रेममन मांझी, बिट्टू यादव आदि मौजूद रहे।