Move to Jagran APP

मुंबई में फंसे पति से पत्नी को था अवैध संबंध का शक, फोन पर किया झगड़ा फिर फांसी से झूली

कंकड़बाग थानांतर्गत कुम्हार टोली की रहने वाली आशिया खातून ने फोन पर पति से झगड़ने के बाद रविवार की रात गले में फांसी का फंदा लगाकर खुदकशी कर ली।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Tue, 21 Apr 2020 07:49 AM (IST)Updated: Tue, 21 Apr 2020 07:49 AM (IST)
मुंबई में फंसे पति से पत्नी को था अवैध संबंध का शक, फोन पर किया झगड़ा फिर फांसी से झूली
मुंबई में फंसे पति से पत्नी को था अवैध संबंध का शक, फोन पर किया झगड़ा फिर फांसी से झूली

पटना, जेएनएन। कंकड़बाग थानांतर्गत कुम्हार टोली की रहने वाली आशिया खातून ने फोन पर पति से झगड़ने के बाद रविवार की रात गले में फांसी का फंदा लगाकर खुदकशी कर ली। सोमवार को कमरे से पंखे की खूंटी के सहारे आशिया का शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

loksabha election banner

लॉकडाउन में फंसा है पति

मायके वालों के बयान पर पति राशिद के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि राशिद मुंबई में काम करता है। वह लॉकडाउन में वहां फंसा है। मायके वालों के अनुसार, आशिया को शक था कि राशिद का दूसरी महिला से अवैध संबंध है। बहरहाल, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।आशिया की शादी करीब नौ महीने पहले मोतिहारी के राशिद अली से शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद वह काम करने मुंबई चला गया था।

पंखे की खूटी से रस्सी के सहारे झूली

कुछ दिनों बाद आशिया भी मायके लौट आई। बताया जाता है कि रविवार को दंपती के बीच फोन पर काफी झगड़ा हुआ। इसके बाद आशिया कमरे में सोने चली गई। सोमवार की सुबह काफी देर तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो घरवालों ने खिड़की से झांककर देखा। अंदर आशिया का शव पंखे की खूंटी से रस्सी के सहारे लटका हुआ था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.