तब महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ बन गए थे तेज प्रताप यादव, देखिए लालू के लाल के विविध शिव रूप
Tej Pratap Yadav News महाशिवरात्रि पर तेज प्रताप यादव का कुछ साल पहले का शिव रूप याद आता है। वे समय-समय पर भगवान भोलेनाथ बनते रहे हैं। लालू प्रसाद यादव के ये बड़े बेटे भगवान कृष्ण के भी भक्त हैं।
पटना, बिहार ऑनलाइन डेस्क। Tej Pratap Yadav News राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad yadav) के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने गुरुवार को लोगों को महाशिवरात्रि (Mahashivratri) की शुभकामनाएं दीं। शिवरात्रि पर उनके शिव रूप की याद न आए, ऐसा कैसे हो सकता है? कुछ साल पहले महाशिवरात्रि के अवसर पर उन्होंने भगवान भोलेनाथ (Lord Shiva) का रूप धारण किया था। इसके अलावा वे समय-समय पर शिव के रूप में नजर आ चुके हैं। तेज प्रताप भगवान कृष्ण (Lord Krishna) के भी भक्त हैं। वे वृंदावन जा कर भगवान कृष्ण की पूजा करते रहे हैं।
महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को किया याद
महाशिवरात्रि के अवसर पर गुरुवार को तेज प्रताप यादव ने एव वीडियो के साथ भगवान शिव को याद करता ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि तीनों लोकों में महाकाल से बड़ा कोई नहीं है।
कर्ता करे न कर सके, शिव करे सो होय
तीन लोक नौ खंड में, महाकाल से बड़ा न कोय। बोलो हर हर महादेव
आप सभी को #महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई।। pic.twitter.com/n4IE98rZAX
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) March 11, 2021
महाशिवरात्रि पर बन गए थे भगवान भोलेनाथ
तेज प्रताप यादव ने कुछ साल पहले महाशिवरात्रि के मौके पर भी भगवान शिव का रूप धारण किया था, जिसकी तस्वीरें इटरनेट मीडिया में वायरल हो गईं थीं। तब उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था।
2019 के सावन महीने में बने थे भगवान शिव
समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार करीब तीन साल पहले साल 2019 के सावन महीने में तेज प्रताप यादव भगवान भोले नाथ की भक्ति में डूबे नजर आए थे। शरीर पर सफेद धोती लपेटे तथा भस्म लगाए तेज प्रताप ने तब पटना के मंदिर में पूजा की थी। उनका वह लुक तब वायरल हो गया था।
शिव रूप में गए बाबा वैद्यनाथ धाम, की थी पूजा
साल 2019 के सावन में ही तेज प्रताप यादव देवघर में बाबा वैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक करने गए थे। उस वक्त उन्होंने बाबा वैद्यनाथ से बिहार में नीतीश चाचा और झारखंड सरकार को बदलने की मन्नत मांगी थी। है। बाबा वैद्यनाथ के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद तेज प्रताप यादव ने कहा कि हमने नीतीश चाचा की सरकार और झारखंड सरकार भी बदल जाने की मन्नत मांगी है। उन्होंने कहा कि देवघर में सरकार की ओर से व्यवस्था ठीक नहीं की गयी है। तेज प्रताप इसके पिछले साल 2018 के सावन में भी 30 जुलाई को शिव के वेश में धारण कर लीपटना स्थित शिव मंदिर में पूजा करते नजर आए थे। इसके बाद वे सुल्तानगंज से जल लेकर देवघर में बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करने निकले थे।