Move to Jagran APP

Bihar Weather Updates: 4 डिग्री पहुंचा पारा, अबतक 36 की गई जान, राहत की अभी उम्मीद नहीं

Bihar Weather Updates पूरा बिहार कड़ाके की ठंड की चपेट में है। ठंड से 36 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले सात दिनों तक ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

By Kajal KumariEdited By: Published: Mon, 30 Dec 2019 11:14 AM (IST)Updated: Mon, 30 Dec 2019 10:23 PM (IST)
Bihar Weather Updates: 4 डिग्री पहुंचा पारा, अबतक 36 की गई जान, राहत की अभी उम्मीद नहीं
Bihar Weather Updates: 4 डिग्री पहुंचा पारा, अबतक 36 की गई जान, राहत की अभी उम्मीद नहीं

पटना, जेएनएन। पूरा बिहार कड़ाके की ठंड की चपेट मे है और ठंड अब जानलेवा साबित हुई है। ठंड से अबतक पूरे प्रदेश में 36 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार अभी अगले सात दिनों तक ठंड से राहत की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। वहीं, दो और तीन जनवरी को बारिश की भी संभावना जतायी गई है। इस कड़ाके की ठंड से पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

loksabha election banner

रविवार को बिहार में ठंड से नौ लोगों की मौत

बता दें कि उत्तर बिहार के पूर्वी चंपारण में रविवार को सबसे ज्यादा सात लोगों की जान चली गई तो वहीं, एक-एक मौत बेतिया व सीतामढ़ी में हुई है जबकि मुजफ्फरपुर के औराई में भी ठंड ने एक व्यक्ति की जान ले ली है।मौसम विभाग केंद्र के निदेशक शंकर आनंद शंकर के मुताबिक ठंड के अधिक होने की वजह पश्चिमी क्षेत्र में हो रहे विक्षोभ की सक्रियता है।

तापमान में लगातार गिरावट जारी

पटना समेत राज्य के लगभग सभी जिलों में भी तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान तापमान मे भारी गिरावट आई है। मौसम विभाग के मुताबिक आंकड़ों की बात करें तो गया में पारा 3.8 पर जा पहुंच गया है। यहां पिछले 24 घंटे के दौरान तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

पटना का तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस है और यहां के तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई है।भागलपुर में तापमान 8 डिग्री सेल्सियस है वहीं पिछले 24 घंटे में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, पूर्णिया का तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है यहां के तापमान में पिछले 24 घंटे के दौरान 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग की मानें तो पटना में अगले 7 दिनों तक ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। 

विमान और ट्रेनों का परिचालन बुरी तरह प्रभावित

घने कोहरे और कड़ाके की ठंड से विमान परिचालन पर गंभीर असर दिखने लगा है। रविवार को भी दर्जन भर विमान काफी विलंब से पटना एयरपोर्ट पहुंची, जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। देर शाम को राजधानी का पारा जैसे-जैसे कम होने लगा एयरपोर्ट पर भी भीड़ बढऩे लगी। शाम में एक साथ कई विमानों के आने-जाने के कारण टर्मिनल भवन खचाखच भर गया।

फ्रिस्किंग काउंटर पर लंबी कतार लगने लगी। यात्रियों को टर्मिनल भवन में प्रवेश करने के लिए एक-एक घंटे तक कतार में खड़ा रहना पड़ा। बाहर में शीत गिरने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं, ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण भी यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

विमान संख्या          लेट 

एसजी 376            100 मिनट

एसजी 731              30 मिनट

जी-8 373              25 मिनट

एआई 673             85 मिनट

एसजी 323             323 मिनट

जी-8 761              115 मिनट

एआई 407              17 मिनट

एसजी 768             20 मिनट

एआई 726             20 मिनट

ट्रेन संख्या               लेट

12310 राजधानी       80 मिनट

12394 संपूर्णक्रांति    150 मिनट

12392 श्रमजीवी      90 मिनट

12304 पूर्वा          460 मिनट

12368 विक्रमशिला   255 मिनट

13049 अमृतसर      325 मिनट

13288 साउथबिहार   210 मिनट

12424 गुवाहाटी राजधानी 120 मि.

12506 नार्थईस्ट       180 मिनट

20802 मगध एक्स    200 मिनट

14056 ब्रह्मपुत्र     330 मिनट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.