Move to Jagran APP

Weather in Patna: हिमालय में बर्फबारी से बदला मौसम, राजधानी में 9.4 डिग्री तक लुढ़का पारा

Weather condition in Bihar बिहार में सोमवार मौसम का सर्वाधिक ठंडा दिन रहा गया सबसे ठंडी जगह बना मंगलवार को तापमान में और गिरावट की आने की जताई जा रही उम्मीद मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अब पिछले साल की अपेक्षा अधिक पड़ सकती है ठंड

By Shubh NpathakEdited By: Published: Tue, 24 Nov 2020 07:21 AM (IST)Updated: Tue, 24 Nov 2020 07:21 AM (IST)
Weather in Patna: हिमालय में बर्फबारी से बदला मौसम, राजधानी में 9.4 डिग्री तक लुढ़का पारा
दिन में हल्‍की धूप से निकलने से मिल रही राहत। जागरण

पटना, जेएनएन। पहाड़ों पर हिमपात होने से मैदानी हिस्से में कनकनी काफी बढ़ गई है। खासकर सुबह-शाम ठंड बढऩे से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। सोमवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान गिरकर 9.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मंगलवार को और गिरावट की संभावना है। सोमवार इस मौसम का सर्वाधिक ठंडा दिन रहा। गया राज्य का सर्वाधिक ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। विदित हो कि रविवार को राजधानी में न्यूनतम 10.8 और अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सूर्यास्त के बाद राजधानी के न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा रही है।

loksabha election banner

हिमालय में भारी बर्फबारी से बदला मौसम का मिजाज

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विवेक सिन्हा का कहना है कि राज्य का मौसम काफी तेजी से बदल रहा है। इसका मुख्य कारण है हिमालय पर भारी बर्फबारी होना। इसके अलावा उत्तरी भारत में पछुआ हवाओं का चलना भी शुरू हो गया है। पछुआ हवा देश के पश्चिमी हिस्से से आ रही है। वह अपने साथ भारी मात्रा में नमी भी ला रही है। नमी के कारण ही लोगों को ठंड का अनुभव हो रहा है।

सूर्यास्त के बाद तापमान में भारी गिरावट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि तापमान में सर्वाधिक गिरावट सूर्यास्त के बाद आ रही है। दिन में धूप होने के कारण लोगों को काफी राहत मिल रही है, लेकिन सूर्यास्त के बाद तापमान पांच से सात डिग्री सेल्सियस गिर जा रहा है। तापमान में अचानक ज्यादा गिरावट मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत खतरनाक माना जाता है।

सूर्योदय के बाद ही निकलें सुबह में टहलने के लिए

पीएमसीएच के हार्ट रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि बीपी के मरीजों को ऐसे मौसम में बेहद सावधान रहने की जरूरत होती है। खासकर बुजुर्गों को सुबह में सूर्योदय के बाद ही वातावरण में टहलने निकलना चाहिए। सूर्योदय के पहले वातावरण में काफी ठंड रह रही है। इसके अलावा बीपी के मरीज जेब में हमेशा दवा रखें। परेशानी महसूस होने पर तत्काल बीपी की दवा ले लें। इससे मरीजों को काफी राहत मिल सकती है।

आंकड़ों में जानें मौसम का हाल

  • 04 से पांच डिग्री गिर रहा राजधानी का पारा सूर्यास्त के बाद
  • 01 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई अधिकतम और न्यूनतम तापमान में
  • 10.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था रविवार को न्यूनतम तापमान
  • 7.4 डिग्री सेल्सियस गया का न्यूनतम तापमान किया गया रिकॉर्ड

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.