Move to Jagran APP

Weather in Bihar: उत्तरी बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश, आज मौसम साफ होने की उम्‍मीद

पूर्वी चंपारण सारण सिवान गोपालगंज सीतामढ़ी एवं शिवहर में बारिश राजधानी के तापमान में भारी गिरावट आज से सुधार होने की उम्मीद शाम के बाद ठंड काफी बढ़ जाने से बाजारों में पसर गया सन्नाटा 14 डिग्री सेल्सियस सबसे कम तापमान रिकॉर्ड रोहतास जिले के डिहरी में

By Shubh NpathakEdited By: Published: Tue, 17 Nov 2020 06:42 AM (IST)Updated: Tue, 17 Nov 2020 06:42 AM (IST)
Weather in Bihar: उत्तरी बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश, आज मौसम साफ होने की उम्‍मीद
यहां जानिए आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज। जागरण

पटना, जेएनएन। हिमालय के पश्चिमी भाग में विक्षोभ बनने के कारण सोमवार को प्रदेश के मौसम ने व्यापक बदलाव आया। उत्तरी बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश हुई। बारिश के बाद पूरे प्रदेश में ठंड काफी बढ़ गई है। इस तरह की स्थिति प्रदेश के कुछ हिस्‍सों में अगले 24 घंटे तक बने रहने की उम्मीद है। मंगलवार के बाद राज्य के मौसम में सुधार होने की उम्मीद है।

loksabha election banner

मौसम में अचानक आये तेज बदलाव से लुढका पारा

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि फिलहाल राज्य के मौसम में व्यापक बदलाव आया है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण ही पूर्वी चंपारण, सारण, सिवान, गोपालगंज, सीतामढ़ी एवं शिवहर में हल्की बारिश हुई। बारिश के बाद वातावरण में ठंड काफी बढ़ गई। दोपहर बाद से ही प्रदेश में ठंडी हवा चलनी शुरू हो गई। शाम होते-होते वातावरण में ठंड काफी बढ़ गई, जिससे रात आठ बजे के बाद बाजारों में सन्नाटा पसरने लगा। असल में सुबह दस बजे घर से निकलते वक्त लोग सामान्य कपड़े पहन थे।

ठंड बढ़ी तो रात दस बजे के बाद वीरान हो गईं सड़कें

सूर्यास्त के बाद तापमान अचानक काफी लुढ़क गया ठंड काफी बढ़ गई। रात दस बजे तक तो शहर की अधिकांश सड़कें वीरान हो गईं। लोग घरों में कैद हो गए। घरों के खिड़की दरवाजे बंद हो गए। राज्य में अधिकतम तापमान फारबिसगंज में 33.2 एवं न्यूनतम डिहरी में 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

राजधानी के तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस गिरावट

राजधानी में अधिकतम तापमान सोमवार को पांच डिग्री सेल्सियस का गिरावट दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 26.8 और न्यूनतम 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रविवार को अधिकतम 31.8 और न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। राजधानी की हवा में आर्द्रता 90 फीसद तक पहुंच गई।

आज मौसम साफ रहने की उम्‍मीद

पटना में आज सुबह अच्‍छी धूप खिली है। आकाश भी लगभग साफ दिख रहा है। इससे मौसम साफ रहने की उम्‍मीद जताई जा रही है। हालांकि सुबह के वक्‍त ठंड पिछले दिनों की अपेक्षा अधिक महसूस की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.