अनंत सिंह संग पुलिस मुख्यालय पहुंचा वांछित भूषण सिंह, नहीं पहचान पाए अधिकारी Patna News
अपनी आवाज का नमूना जांच कराने आए मोकामा विधायक अनंत सिंह के साथ वांछित भूषण सिंह पुलिस मुख्यालय पहुंच गया। अगले दिन जब फोटो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया।
By Edited By: Published: Sat, 03 Aug 2019 02:12 AM (IST)Updated: Sat, 03 Aug 2019 08:40 AM (IST)
पटना, जेएनएन। मोकामा विधायक अनंत कुमार उर्फ अनंत सिंह के साथ वांछित भूषण सिंह भी पुलिस मुख्यालय पहुंचा था, लेकिन अधिकारी उसे पहचान नहीं सके। वह डेढ़ घंटे तक विधायक के साथ मुख्यालय में बैठा रहा, पर किसी पुलिसकर्मी ने उसके बारे में जानने की कोशिश नहीं की। अगले दिन शुक्रवार को जब उसकी तस्वीर विधायक के साथ वायरल हुई, तब अधिकारियों में हड़कंप मच गया। महकमे की चूक पर आला अधिकारी जांच करने की बात कह रहे हैं।
एसएसपी ने दी सफाई
एसएसपी गरिमा मलिक ने सफाई देते हुए कहा कि भूषण सिंह को सभी मामलों में जमानत मिल चुकी है। इस वर्ष का केवल एक मामला है, जिसमें भूषण नामजद अभियुक्त है। इस मामले की अभी जांच चल रही है। पर्यवेक्षण रिपोर्ट में आरोप सत्य मिलने के बाद ही कार्रवाई की जाती है। वैसे, भूषण सिंह के पुलिस मुख्यालय में आकर चले जाने के संबंध में ग्रामीण एसपी से जांच रिपोर्ट मांगी गई है।
बताते चलें कि पिछले महीने पंडारक थाने की पुलिस ने तीन शूटरों को असलहे समेत दबोचा था, जो बाढ़ निवासी भोला सिंह और उसके भाई मुकेश की हत्या करने आए थे। उन्होंने हत्या की साजिश रचने का आरोप मोकामा विधायक अनंत सिंह पर लगाया था। शूटरों के मोबाइल से अनंत सिंह से बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिग मिली थी। इसके बाद उनके खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई।
पुलिस ने कोर्ट से आदेश लेने के बाद उनके घर पर नोटिस चस्पा किया था, जिसके तहत उन्हें गुरुवार को एफएसएल में पहुंच आवाज का नमूना देना था। इसी जांच प्रक्रिया के लिए अनंत सिंह पुलिस मुख्यालय आए थे। उनके साथ भूषण सिंह भी था। भूषण पर अब तक कई संगीन आरोपों के तहत 17 मामले दर्ज हैं। हाल में अनंत सिंह के विरोधी विवेका पहलवान ने रंगदारी के लिए गोली चलाने का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में भूषण सिंह नामजद अभियुक्त है। अनंत सिंह की ओर से भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें