Move to Jagran APP

समय का इंतजार कीजिए, खुद व खुद शत्रुघ्न सिन्हा के बारे में हो जाएगा निर्णय

भाजपा के पटना साहिब से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के राजद द्वारा आयोजित इफ्तार में शामिल होने पर बिहार भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि उनके में समय खुद ब खुद निर्णय ले लेगा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Jun 2018 12:30 PM (IST)Updated: Thu, 14 Jun 2018 12:30 PM (IST)
समय का इंतजार कीजिए, खुद व खुद शत्रुघ्न सिन्हा के बारे में हो जाएगा निर्णय
समय का इंतजार कीजिए, खुद व खुद शत्रुघ्न सिन्हा के बारे में हो जाएगा निर्णय

पटना [जेएनएन]। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सासद शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर बिहार भाजपा के अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि समय आने दीजिए खुद ब खुद फैसला हो जाएगा। गौर हो कि पटना साहिब से भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने राजद द्वारा आयोजित इफ्तार में जाने के बाद उन्होंने अपनी बात रखी।

loksabha election banner

उल्लेखनीय है कि राजधानी पटना में राजद और जदयू ने दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया था। राजद की इफ्तार पार्टी में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम माझी, काग्रेस के प्रेमचंद मिश्रा समेत महागठबंधन के कई बड़े नेता पहुंचे थे। लेकिन इस इफ्तार पार्टी में भाजपा सासद शत्रुघ्न सिन्हा का पहुंचना राजनीति गलियारे में चर्चा का विषय बना दिया। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि लालू प्रसाद के परिवार से उनका पारिवारिक संबंध है और निमंत्रण मिलने पर वह सीधे मुंबई से यहा पहुंचे हैं। इस सवाल पर कि क्या वह जदयू की इफ्तार पार्टी में शामिल होंगे तो उन्होंने न में जवाब दिया था।

जदयू से इफ्तार पार्टी में शामिल होने के लिए निमंत्रण मिलने के सवाल पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन इफ्तार पार्टी में नहीं शामिल होने से कोई नाराज नहीं होता है। उधर, नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शत्रुध्न सिन्हा के इफ्तार पार्टी में पहुंचने पर खुशी जाहिर की थी। उन्होंने कहा कि 'बिहारी बाबू' से उनके परिवार का शुरू से संबंध रहा है। राजद में उनके शामिल होने के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि यह उनका फैसला होगा कि वह किस पार्टी में रहेंगे और किस पार्टी में नहीं रहेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.