Move to Jagran APP

विधान परिषद की एक सीट पर सहनी का दावा, मांझी के लिए भी जताई इच्छा; बोले- नीतीश, अमित शाह करें फैसला

विकासशील इंसान पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी अब विधान परिषद की राज्यपाल मनोनयन वाली सीट पर भी दावा कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने जीतन राम मांझी के लिए भी परिषद की एक सीट की दावेदारी की है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Mon, 15 Feb 2021 11:20 PM (IST)Updated: Wed, 17 Feb 2021 06:59 PM (IST)
विधान परिषद की एक सीट पर सहनी का दावा, मांझी के लिए भी जताई इच्छा; बोले- नीतीश, अमित शाह करें फैसला
विकासशील इंसान पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी।

राज्य ब्यूरो, पटना : नीतीश मंत्रिमंडल विस्तार के बाद एक और मंत्री पद की मांग करने वाले विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) नेता मुकेश सहनी अब विधान परिषद की राज्यपाल मनोनयन वाली सीट पर भी दावा कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष जीतन राम मांझी के लिए भी विधान परिषद की एक सीट की दावेदारी की है। 

loksabha election banner

अमित शाह के पास शिकायत लेकर गए थे सहनी

विकासशील इंसान पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी अभी दो दिन पहले ही देश की राजधानी दिल्ली से लौटे हैं। नीतीश मंत्रिमंडल विस्तार में वीआइपी की अनदेखी करने एक और मंत्री पद ना मिलने से नाराज सहनी अपनी शिकायत लेकर गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह से मिलने दिल्ली पहुंच गए थे। दिल्ली से लौटते ही सहनी ने राज्यपाल मनोनयन वाली एक सीट पर दावेदारी ठोक दी है। 

उनकी मांग नहीं है चाहत हैः मुकेश साहनी

वीआइपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने कहा कि कहा कि ये उनकी मांग नहीं है चाहत है। सहनी ने वीआइपी के साथ ही जीतन राम मांझी की अगुवाई वाली हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के लिए भी विधान परिषद की एक सीट पर दावेदारी की है। वीआइपी के नेता मुकेश सहनी ने कहा कि मनोनयन वाली 12 सीटों में एक सीट पर उनकी और जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के अध्यक्ष (हम) की दावेदारी बनती है। इसका फैसला मुख्यमंत्री और गृह मंत्री अमित शाह को करना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार निराशा हाथ नहीं लगेगी ऐसी उम्मीद की जा सकती है। सहनी ने कहा कि वैसे भी वे विधान परिषद के वैसे सदस्य हैं जिसका कार्यकाल बेहद छोटा है। वैसे में उनकी दावेदारी तो बनती ही है। एक प्रश्न पर सहनी ने कहा कि अमित शाह से दिल्ली दौरे के दौरान उनकी कई मुद्दों पर बात हुई। जिसमें मंत्री का एक पद और निषाद आरक्षण प्रमुख थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.