Move to Jagran APP

भोजपुर में अनियंत्रित ट्रक ने युवक को रौंदा, आक्रोशित ग्रामीणों का पुलिस पर पथराव, कई जवान घायल

आरा में अनियंत्रित ट्रक से कुचलकर एक बाइक सवार की मौत गई। हादसे के बाद आक्रोश भड़क गया। पत्थरबाजी में पुलिस के कई जवान घायल हो गए।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Tue, 01 Sep 2020 04:52 PM (IST)Updated: Tue, 01 Sep 2020 04:52 PM (IST)
भोजपुर में अनियंत्रित ट्रक ने युवक को रौंदा, आक्रोशित ग्रामीणों का पुलिस पर पथराव, कई जवान घायल
भोजपुर में अनियंत्रित ट्रक ने युवक को रौंदा, आक्रोशित ग्रामीणों का पुलिस पर पथराव, कई जवान घायल

भोजपुर, जेएनएन। भोजपुर के चांदी थाना क्षेत्र में नासरीगंज-सकड्डी स्टेट हाईवे पर मंगलवार को साढ़े ग्यारह बजे अनियंत्रित ट्रक से कुचल कर बाइक सवार 45 वर्षीय हरेंद्र ङ्क्षसह की मौत गई। इस हादसे के बाद आक्रोश भड़क उठा। ग्रामीणों ने शव के साथ स्टेट हाईवे को जाम कर दिया। जाम हटाने पहुंची पुलिस पर पथराव कर दिया गया, जिसमें कोईलवर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा व चांदी थाना के एएसआइ आनंदी रजक समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस की स्कॉर्पियो भी क्षतिग्रस्त हो गई। चांदी बाजार की दुकानें भी बंद रहीं। बाद में आरा सदर एसडीपीओ पंकज रावत के समझाने-बुझाने के बाद आक्रोशित शांत हुए। हरेंद्र सिंह की पत्नी शोभा देवी सकड्डी पंचायत की उप मुखिया हैं। 

loksabha election banner

सूचना पर पहुंची पुलिस पर कर दिया पथराव

जानकारी के अनुसार चांदी थाना क्षेत्र के नरही निवासी हरेंद्र अपनी पत्नी शोभा देवी के साथ चांदी चौक से पूजा का समान खरीद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। तभी सीमेंट लदे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक का संतुलन खो बैठे हरेंद्र ट्रक के नीचे आ गए, जबकि बाइक से गिरकर शोभा देवी जख्मी हो गईं। ट्रक चालक बाइक सवार को रौंदते हुए 15 फीट दूर तक चला गया। हरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग गया। इस बीच आक्रोशित लोग चांदी चौक को जाम कर आगजनी करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही चांदी थानाध्यक्ष मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर गए, लेकिन विरोध के कारण उन्हें लौटना पड़ा। इस बीच एसपी के आदेश पर कोईलवर व संदेश थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप लगाकर पथराव कर दिया, जिसमें कोईलवर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा के सिर में पत्थर लगने से जख्मी हो गए। चांदी थाना के एएसआइ आनंदी रजक व कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। पुलिस की स्कार्पियो को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। 

भोजपुर एसपी हरकिशोर राय ने कहा कि सड़क जाम कर पुलिस पर पथराव किए जाने के मामले में करीब 35 से 40 लोगों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज की जाएगी। उपद्रवी तत्वों को चिह्नित किया जा रहा है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.