Move to Jagran APP

विधानसभा चुनाव यूपी में लेकिन बिहार में भी हो रही जोरदार तैयारी, भाजपा की टीम करेगी यह काम

विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश में है लेकिन इसके लिए बिहार में भी तैयारी शुरू है। बिहार भाजपा के करीब 11 सौ पदाधिकारी और कार्यकर्ता यूपी के लिए रवाना होंगे।तीन जनवरी को प्रदेश भाजपा के सभी 11 मोर्चों की एक साथ पार्टी प्रदेश मुख्यालय में बैठक बुलाई गई है।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Wed, 29 Dec 2021 06:42 PM (IST)Updated: Wed, 29 Dec 2021 10:44 PM (IST)
विधानसभा चुनाव यूपी में लेकिन बिहार में भी हो रही जोरदार तैयारी, भाजपा की टीम करेगी यह काम
यूपी चुनाव को लेकर एक्‍शन मोड में बिहार बीजेपी। सांकेतिक तस्‍वीर

रमण शुक्ला, पटना। विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly Elections in UP) में है, लेकिन इसके लिए बिहार में भी तैयारी शुरू है। बिहार भाजपा के करीब 11 सौ पदाधिकारी और कार्यकर्ता यूपी के लिए रवाना होंगे। भाजपा ने कार्य क्षेत्र को लेकर अभी बड़े नेताओं एवं मंत्रियों से पसंद भी पूछा है कि किसे किस जिले में जाना है। संभावना है कि बिहार भाजपा के कार्यकर्ताओं की टीम अगले हफ्ते यानी नए साल में यूपी के लिए कूच कर जाएगी। इसी सिलसिले में तीन जनवरी को प्रदेश भाजपा के सभी 11 मोर्चों की एक साथ पार्टी प्रदेश मुख्यालय में बैठक बुलाई गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को अनुसार संभवतया पहली बार ऐसा हो रहा है कि सभी मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारियों की कैबिनेट समेत बैठक बुलाई गई है। इसे प्रशिक्षण के रूप में माना जा रहा है। हालांकि बिहार के चुनिंदा नेता खासकर संगठन के प्रति समर्पित दो दर्जन से अधिक वरिष्ठ नेता विभिन्न जिलों में कैंप कर रहे हैं।

loksabha election banner

बूथ स्तर पर किलेबंदी करेगी भाजपा  

भाजपा विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले हर स्तर पर तैयारी पूरी कर लेने की कोशिश में जुटी है। इसी कड़ी में सत्ता से लेकर संगठन ने पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी आगामी चुनाव में अहम भूमिका अदा करने वाले सभी मोर्चों पर जबरदस्त किलेबंदी शुरू कर दी है। नेताओं को सीधे संगठन के सबसे जमीनी रणनीतिकार यानी बूथ अध्यक्षों से सीधा संवाद का दायित्व दिया गया हैं। संगठन के समर्पित नेताओं की अग्रिम फील्डिंग सजाने के पीछे पार्टी की रणनीति सतही स्तर पर फीडबैक हासिल करने की है। शीर्ष नेतृत्व पार्टी संगठन से यह भी जानने का प्रयास करेगी आने वाले चुनाव में क्या स्थिति बन रही है। क्षेत्रीय मुद्दे क्या होंगे। चुनाव को बूथ स्तर पर अध्यक्ष और कार्यकर्ता कितने सक्रिय हैं। मंडल अध्यक्षों और सेक्टर प्रभारी कैसे अपने क्षेत्र के बूथ का प्रबंधन के लिए काम कर रहे हैं। बूथ कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार के अच्छे कार्यों को जनता के बीच कैसे पहुंचा रहे हैं। पार्टी की कोशिश 2016 के चुनाव से और बेहतर प्रदर्शन की है। यही वजह है कि भाजपा हर स्तर पर मोर्चेबंदी कर रही है। किसी स्तर पर कोई चूक नहीं होने देना चाहती।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.