Move to Jagran APP

VIDEO: गांजा फूंकते दिखे शिवभक्ति में लीन भोजपुरी एक्‍टर खेसारी लाल यादव; चैंकिए नहीं, मामला फिल्‍मी है

भोजपुरी सुपरस्‍टार एक्‍टर खेसारी लाल यादव अपने एक वीडियो में गांजा फूंकते दिखे शिवभक्ति में लीन दिख रहे हैं। सावन में गांजा मार के टाइटिल का यह वीडियो रिलीज होते ही वायरल हो गया है। वीडियो में खेसारी लाल यादव ने एक्टिंग के साथ गाना भी खुद ही गाया है।

By Amit AlokEdited By: Published: Sun, 18 Jul 2021 11:37 AM (IST)Updated: Sun, 18 Jul 2021 11:45 AM (IST)
VIDEO: गांजा फूंकते दिखे शिवभक्ति में लीन भोजपुरी एक्‍टर खेसारी लाल यादव; चैंकिए नहीं, मामला फिल्‍मी है
सावन भक्ति गीत 'सावन में गांजा मार के' में खेसारी लाल यादव। तस्‍वीर यू-ट्यूब से साभार।

पटना, आनलाइन डेस्‍क। Khesari Lal Yadav News सावन की आहट के साथ भगवान भोलेनाथ (Lord Shiva) के भक्तित-गीतों धूम मचने लगी है। भोजपुरी सुपर स्‍टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नया सावन भक्ति गीत 'सावन में गांजा मार के' (Sawan Me Ganja Maar Ke) इंटरनेट पर वायरल हो गया है। रिलीज होने के दूसरे दिन तक इसे 4.33 लाख से अधिक व्‍यूज मिल चुके हैं। वीडियो में खेसारी लाल यादव गांजा फूंकते व भगवान शिव को प्रसन्‍न करते दिख रहे हैं।

loksabha election banner

विदित हो कि भगवान शिव की पूजा से जुड़ा सावन का महीना जल्द ही शुरू होने वाला है। इसे देखते हुए म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री अभी से तैयारी में जुट गई है। रोजाना कोई ना कोई नया गाना या वीडियो रिलीज हो रहा है।

अभी तक मिल चुके तीन लाख से अधिक व्‍यूज

भोजपुरी सिनेमा में खेसारी लाल यादव सुपर स्‍टार माने जाते हैं। उनके चाहने भोजपुरी भाषा-भाषी ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया भर में फैले हुए हैं। ऐसे में आश्‍चर्य नहीं कि उनके नए सावन गीत 'सावन में गांजा मार के...' के शनिवार को रिलीज होते ही चाहने वालों ने हाथों-हाथ लिया। रविवार सुबह तक की बात करें तो इसे 4.33 लाख से अधिक व्‍यूज मिल चुके थे।

गांजा फूंकते दिखाई दे रहे खेसारी लाल यादव

इस वीडियो में खेसारी लाल यादव गांजा फूंकते हुए दिखाई दे रहे हैं (देखने के लिए यहां करें क्लिक)। इस तरह वे भगवान भोलनाथ को प्रसन्‍न करते दिख रहे हैं। ऐंजल म्यूजिक के ऑफिशियल चैनल पर रिलीज इस वीडियो में गाने को खेसारी लाल यादव ने खुद ही गाया है। म्यूजिक आर्या शर्मा का तो निर्देशन वहीं आशीष सत्यार्थी का है।

https://www.youtube.com/watch?v=2g6YiWCvY6I&t=3s

एक दिन पहले रिलीज हुआ था 'लामी लामी केश'

'सावन में गांजा मार के' के रिलीज से एक दिन पहले खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका के वीडियो 'लामी लामी केश' बीते 16 जुलाई को रिलीज हुआ था, जिसे करीब एक मिलीयन व्यूज मिल चुके हैं। खेसारी लाल यादव और नेहा पाठक (Neha Pathak) पर फिल्माए गए इस गाने को अंतरा सिंह और खेसारी लाल यादव ने गाया है। इसके बाले अजय बच्चन के हैं तो म्यूजिक श्याम सुंदर ने दिया है। वीडियो का निर्देशन पंकज सोनी ने किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.